प्रयागराज के माघ मेले को मिला इसका पहला Logo, जानिए इसमें क्या है खास
2025 के महाकुंभ के बाद आयोजित हो रहे माघ मेले को योगी सरकार मिनी कुंभ की तर्ज पर पेश कर रही है. यही वजह है कि माघ मेले के इतिहास में पहली बार मेले का 'लोगो' जारी किया गया है.
ADVERTISEMENT

Magh Mela
Magh Mela Logo: संगम की रेती पर 3 जनवरी 2026 से माघ मेले की शुरुआत होने जा रही है. प्रदेश की योगी सरकार लगातार सनातन धर्म से जुड़े मेलो को दिव्य और भव्य बनाने में जुटी है. 2025 के महाकुंभ के बाद आयोजित हो रहे माघ मेले को योगी सरकार मिनी कुंभ की तर्ज पर पेश कर रही है. यही वजह है कि माघ मेले के इतिहास में पहली बार मेले का 'लोगो' जारी किया गया है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेले के दर्शन तत्त्व को दर्शाने वाले 'लोगो' को जारी किया है. इस 'लोगो' में तीर्थराज प्रयाग, संगम की तपोभूमि को दिखाया गया है. यह 'लोगो' मेला प्राधिकरण द्वारा आबद्ध किए गए डिजाइन कंसल्टेंट अजय सक्सेना एवं प्रागल्भ अजय द्वारा डिजाइन किया गया.