यूपी में वक्फ संपत्तियों की जांच में बड़ा खुलासा, 31 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन पर सरकार ने लिया सख्त फैसला, सामने आईं चौंकाने वाली बातें

आशीष श्रीवास्तव

23 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:27 PM)

UP Waqf Property News: प्रदेश में वक्फ संपत्तियों को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है. उम्मीद पोर्टल पर दर्ज 31 हजार से अधिक वक्फ संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है.

up waqf property, waqf registration cancelled, ummeed portal updates, waqf board news, up government action, property documents verification, waqf property dispute, digital registration up, central minority ministry

UP Waqf Board Action News (Photo: AI Generated)

Google CTA

UP Waqf Registration Cancelled News: प्रदेश में वक्फ संपत्तियों को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है. उम्मीद पोर्टल पर दर्ज 31 हजार से अधिक वक्फ संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है. दस्तावेजों में त्रुटियां और तकनीकी खामियां मिलने के बाद यह फैसला लिया गया. अब तक कुल 1,18,302 वक्फ संपत्तियां दर्ज की गई थीं, जिनमें से 31,328 का पंजीकरण निरस्त किया जा चुका है.

यह भी पढ़ें...

दस्तावेजों की जांच में सामने आईं गड़बड़ियां

जांच के दौरान कई वक्फ संपत्तियों के खसरा नंबर वक्फ बोर्ड के रिकॉर्ड से मेल नहीं खाए. इसके अलावा कई मामलों में राजस्व अभिलेखों में दर्ज जमीन के रकबे में बदलाव भी पाया गया. रिकॉर्ड और दस्तावेजों के मिलान के दौरान बड़े स्तर पर अनियमितताएं सामने आने के बाद 31,192 संपत्तियों के वक्फ दावों को भी निरस्त कर दिया गया.

उम्मीद पोर्टल पर यूपी ने हासिल किया शीर्ष स्थान

वक्फ संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन और पारदर्शिता के लिए सरकार ने 'Unified Waqf Management, Empowerment, Efficiency and Development' यानी उम्मीद पोर्टल शुरू किया था. उत्तर प्रदेश ने इस पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों के डिजिटल रजिस्ट्रेशन में देश में पहला स्थान हासिल किया. राज्य सरकार ने दिसंबर 2025 तक 92,832 प्रॉपर्टीज का प्रोसेस पूरा कर लिया था. केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने 6 जून 2025 को सभी राज्यों को 5 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करने के निर्देश दिए थे, हालांकि बाद में इसकी समय सीमा 6 महीने बढ़ा दी गई थी.