UP Monsoon Update: प्रचंड गर्मी से परेशान लोगों के लिए आई गुड न्यूज, मॉनसून से पहले इन जिलों में होगी बारिश

यूपी तक

• 05:16 PM • 12 Jun 2025

UP Weather Update: यूपी में इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है और पारा लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है. इस बीच यूपी के अधिकतम लोगों के मन में यही सवाल है कि आखिर सूबे में बारिश कब होगी? तो आपको बता दें कि यूपी में मॉनसून से पहले कई जिलों में बारिश होगी. देखें कहां बरसेंगे मेघ.

UP Monsoon Update

UP Monsoon Update

Google CTA

UP Monsoon Update: भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी खबर दी है. विभाग के अनुसार, 13 से 17 जून के बीच प्रदेश में बारिश होने की संभावना है, जिससे प्रचंड गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. हालांकि, यह बारिश मॉनसून से पहले की है और मॉनसून के यूपी में दस्तक देने की तारीख अभी तय नहीं हुई है. फिलहाल, प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है. मौसम विभाग ने बताया है कि बारिश की शुरुआत पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश से होगी और फिर यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ेगी.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. इनमें मुख्य रूप से गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती और संत कबीर नगर शामिल हैं, जहां भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है.  इनके अलावा, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, गोंडा और श्रावस्ती में भी अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, बहराइच और लखीमपुर खीरी में गरज और बिजली के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है. 

पश्चिमी यूपी में अभी भी लू का कहर

जहां एक ओर पूर्वी यूपी में बारिश की उम्मीद है, वहीं पश्चिमी यूपी में अभी भी भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा. मौसम विभाग ने गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, मथुरा, आगरा और झांसी एवं इनके आसपास के इलाकों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, जिसका मतलब है कि यहां लू की प्रबल संभावना है और स्थिति गंभीर रहेगी.

इसके अतिरिक्त, बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा और ललितपुर एवं इनके आसपास के इलाकों में 'येलो अलर्ट' के साथ लू चलने की संभावना है. इन क्षेत्रों में भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: UP Weather Update: लू का आतंक जारी... मौसम विभाग ने यूपी के इन 5 जिलों में ऑरेंज तो 15 में जारी किया येलो अलर्ट