लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: लू का आतंक जारी... मौसम विभाग ने यूपी के इन 5 जिलों में ऑरेंज तो 15 में जारी किया येलो अलर्ट 

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए लू और गर्म रातों का अलर्ट जारी किया है. जानें किन जिलों में जारी हुआ ऑरेंज और येलो अलर्ट.

ADVERTISEMENT

UP Heat Wave Alert
UP Heat Wave Alert
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से लोग काफी परेशान हैं. इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने अगले 24 घंटों के लिए लू और गर्म रातों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना रहेगा, जिससे दिन में जहां जानलेवा लू चलेगी, वहीं रातें भी गर्म और उमस भरी होंगी. मौसम विभाग ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि यह मौसम स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है.