UP Lekhpal Bharti 2022: यूपी में लेखपाल के 4443 पद हुए खाली, जानें डिटेल्स और एलिजिबिलिटी

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की आस में बैठे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश में…

यूपी तक

13 Sep 2022 (अपडेटेड: 14 Feb 2023, 08:59 AM)

follow google news

यह भी पढ़ें...

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की आस में बैठे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश में लेखपालों का प्रमोशन होने के कारण 4443 पद खाली हो गए हैं.

खबर है कि इस संबंध में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकता है.

गौरतलब है कि अभी कुछ समय पहले ही यूपी में लेखपाल भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था.

मगर इसके बाद ही लेखपालों का प्रमोशन राजस्व निरीक्षक के पदों पर हो गया, जिसके कारण 4443 पद खाली हो गए हैं.

बता दें कि लेखपाल भर्ती के लिए किसी भी कैंडिडेट को 12वीं पास होना जरूरी है. साथ ही इसमें मिनिमम परसेंटेज की कोई शर्त नहीं होती है.

इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को राज्यों के नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाती है.

ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें…