UP Gold Silver Rate Today: सोना के दामों में आई बड़ी गिरावट... चांदी की बढ़ी चमक, जानें अपने शहर में गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रेट

दीक्षा सिंह

• 01:57 PM • 09 Jul 2026

UP Gold Silver Rate Today 9 July: उत्तर प्रदेश के सर्राफा बाजार में आज सोना 2,130 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया. जबकि चांदी 300 रुपये प्रति किलो महंगी हुई. लखनऊ, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद और आगरा के ताजा भाव जानें.

Gold and Silver Rate

Gold and Silver Rate

Google CTA

UP Gold Silver Rate Today 9 July: उत्तर प्रदेश के सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी के दामों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. अगर आप भी शादी-ब्याह या निवेश के लिए कीमती आभूषण खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए एक राहत भरी खबर है. यूपी के प्रमुख शहरों लखनऊ, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद और आगरा में 24 कैरेट सोने की कीमतों में 2,000 रुपये से ज्यादा की भारी गिरावट दर्ज की गई है.  हालांकि दूसरी ओर चांदी के खरीदारों को थोड़ा झटका लगा है क्योंकि चांदी की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हुई है. आइए जानते हैं आज आपके शहर में सोना-चांदी किस भाव पर बिक रहा है.

यह भी पढ़ें...

सोना हुआ बेहद सस्ता, प्रति 10 ग्राम 2130 की गिरावट

उत्तर प्रदेश के सर्राफा बाजार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, आज 24 कैरेट शुद्ध सोने के भाव में जबरदस्त गिरावट आई है. कल के मुकाबले आज सोना 2,130 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है.

चांदी की कीमतों में आई मामूली तेजी

जहां एक तरफ सोने के दाम गिरे हैं वहीं चांदी की चमक थोड़ी बढ़ गई है. यूपी के सर्राफा बाजारों में आज चांदी की कीमत में 300 रुपये प्रति किलोग्राम का उछाल दर्ज किया गया है.

लखनऊ में सोना-चांदी का भाव 

सोना (24 कैरेट): आज की कीमत 1,43,270 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो बीते 8 जुलाई को 1,45,400 रुपये थी. (₹2,130 सस्ता)

चांदी: आज की कीमत 2,66,100 रुपये प्रति किलोग्राम है जो कल 2,65,800 रुपये थी. (₹300 महंगा)

कानपुर में आज का रेट 

सोना (24 कैरेट): आज 1,43,270 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला, कल का भाव 1,45,400 रुपये था.

चांदी: आज का भाव 2,66,100 रुपये प्रति किलोग्राम है, कल यह 2,65,800 रुपये थी.

नोएडा में क्या है कीमत 

सोना (24 कैरेट): आज की कीमत 1,43,270 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. कल के मुकाबले इसमें 2,130 रुपये की कमी आई है.

चांदी: दिल्ली-एनसीआर से सटे नोएडा में आज चांदी 2,66,100 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही है.

गाजियाबाद में सर्राफा बाजार का हाल 

सोना (24 कैरेट): आज का भाव 1,43,270 रुपये प्रति 10 ग्राम है। कल यहां रेट 1,45,400 रुपये था.

चांदी: गाजियाबाद में आज चांदी की कीमत 2,66,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है.

आगरा में दाम 

सोना (24 कैरेट): आगरा में भी आज सोना 2,130 रुपये टूटकर 1,43,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है.

चांदी: चांदी की कीमत में 300 रुपये की बढ़त के साथ आज का नया भाव 2,66,100 रुपये प्रति किलोग्राम है.

सर्राफा बाजार द्वारा जारी किए गए ये दाम बिना जीएसटी (GST) और मेकिंग चार्ज के होते हैं. जब आप अपने स्थानीय सुनार या ज्वेलरी शोरूम से आभूषण खरीदते हैं तो फाइनल रेट में टैक्स और मेकिंग चार्ज जुड़ने के कारण कीमतों में थोड़ा अंतर आ सकता है.