UP Train Cancellation: अगर आप अगले कुछ दिनों में ट्रेन से सफर करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. भारतीय रेलवे ने दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश और बिहार रूट की कई मुख्य ट्रेनों को अचानक रद्द करने का फैसला किया है. रेलवे ने इसके पीछे 'ऑपरेशनल कारण' यानी कुछ जरूरी तकनीकी और परिचालन वजहों को जिम्मेदार बताया है.
ADVERTISEMENT
इस लिस्ट में नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन और आनंद विहार टर्मिनल जैसे बड़े स्टेशनों से चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं. ऐसे में अगर आपने पहले से टिकट बुक करा रखा है तो स्टेशन निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें, कहीं ऐसा न हो कि आपको स्टेशन पहुंचकर भारी परेशानी का सामना करना पड़े.
रद्द होने वाली ट्रेनों की पूरी लिस्ट और तारीखें
भारतीय रेलवे की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, प्रभावित होने वाली ट्रेनों की सूची इस प्रकार है:
- ट्रेन नंबर 04002 (हजरत निजामुद्दीन से दादर): यह ट्रेन मंगलवार, 14 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी (कुल 1 ट्रिप).
- ट्रेन नंबर 04001 (दादर से हजरत निजामुद्दीन): वापसी में यह ट्रेन गुरुवार, 16 जुलाई 2026 को कैंसिल रहेगी (कुल 1 ट्रिप).
- ट्रेन नंबर 04070 (आनंद विहार टर्मिनल से शेखपुरा): यह ट्रेन 10 जुलाई 2026 से 14 जुलाई 2026 तक (मंगलवार और शुक्रवार) रद्द रहेगी (कुल 2 ट्रिप).
- ट्रेन नंबर 04069 (शेखपुरा से आनंद विहार टर्मिनल): यह गाड़ी 11 जुलाई 2026 से 15 जुलाई 2026 तक (बुधवार और शनिवार) नहीं चलेगी (कुल 2 ट्रिप).
- ट्रेन नंबर 04204 (नई दिल्ली से लखनऊ जंक्शन): सोमवार, 13 जुलाई 2026 को यह ट्रेन निरस्त रहेगी (कुल 1 ट्रिप).
- ट्रेन नंबर 04203 (लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली): वापसी में यह ट्रेन भी सोमवार, 13 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी (कुल 1 ट्रिप).
सफर पर निकलने से पहले क्या करें?
अचानक ट्रेन कैंसिल होने से यात्रियों को होने वाली असुविधा वाकई परेशान करने वाली होती है. रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि किसी भी भ्रम या असुविधा से बचने के लिए वे स्टेशन रवाना होने से पहले NTES (National Train Enquiry System) ऐप या वेबसाइट पर जाकर अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस देख लें. इसके अलावा, रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके भी सटीक जानकारी ली जा सकती है.
ADVERTISEMENT











