UP Weather Update: यूपी में आज मॉनसून का डबल अटैक... इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश

यूपी तक

• 08:10 AM • 09 Jul 2026

UP Weather Update: आज 9 जुलाई को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. जानिए आपके जिले का मौसम कैसा रहेगा.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. आज यानी 9 जुलाई को प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश होने की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने आज सुबह 8:30 बजे से 10 जुलाई सुबह 8:30 बजे तक के लिए नया अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज हवाएं और मेघगर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है. 

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में आज भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी में आज भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी

बांदा, फतेहपुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अंबेडकर नगर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं और ललितपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

आज इन जिलों में तेज हवाएं चलने की संभावना

गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, सिद्धार्थ नगर, संभल और बदायूं में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. झोंकों की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है.

इन जिलों में आज वज्रपात का भी खतरा

मौसम विभाग ने गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं में मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की है.