यूपी के लोगों को अपने सपनों का घर बनाने के लिए सरकार दे रही पूरा पैसा, इस तारीख को आएगी फाइनल लिस्ट

यूपी तक

• 01:11 PM • 09 Jul 2026

PMAY-G Update: प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत उत्तर प्रदेश में पात्र लाभार्थियों के सत्यापन का काम अंतिम चरण में है. ग्रामीण विकास विभाग के अनुसार, 'आवास प्लस' सर्वे के आधार पर ग्राम पंचायतों में भौतिक सत्यापन और ग्राम सभा की प्रक्रिया जारी है.

UP Tak

Photo Source - AI Generated

Google CTA

PM Awas Yojana: उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए खुशखबरी है. केंद्र सरकार की 'प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण' (PMAY-G) के तहत अब गरीब और जरूरतमंद परिवारों को जल्द ही अपना पक्का मकान मिलने जा रहा है. जिन लोगों ने सिर पर मजबूत छत की उम्मीद में आवेदन किया था, उनके सुनहरे दिन अब बेहद करीब हैं.

यह भी पढ़ें...

उत्तर प्रदेश ग्रामीण विकास विभाग इस योजना को जमीनी स्तर पर अमलीजामा पहनाने के लिए दिन-रात काम कर रहा है. विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, 'आवास प्लस' सर्वेक्षण के आधार पर पात्र लाभार्थियों की शुरुआती सूची तैयार कर ली गई है. 

ग्राम पंचायतों में वेरिफिकेशन का काम तेज

घर मिलने की इस रेस में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर भौतिक सत्यापन (सत्यापन एवं ग्राम सभा की प्रक्रिया) का काम पूरी तेजी से चल रहा है. स्थानीय अधिकारी और ग्राम सभा मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि योजना का लाभ केवल उसी व्यक्ति को मिले जो वास्तव में इसका हकदार है.

अक्सर सरकारी योजनाओं में शिकायत देखने को मिलती है कि जरूरतमंद पीछे छूट जाते हैं और रसूखदार फायदा उठा लेते हैं. लेकिन इस बार ग्राउंड जीरो पर चल रही सख्ती को देखकर लगता है कि प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता. खुद मुख्यमंत्री और विभाग के आला अधिकारी इस पूरे वेरिफिकेशन प्रोसेस पर नजर बनाए हुए हैं.

15 जुलाई, 2026 को जारी होगी अंतिम पात्रता सूची

अगर आपने भी इस योजना के लिए आवेदन किया है, तो अपने कैलेंडर पर 15 जुलाई, 2026 की तारीख को मार्क कर लीजिए. सरकार इसी दिन लाभार्थियों की अंतिम पात्रता सूची आधिकारिक तौर पर जारी करने जा रही है. इस सूची में जिन परिवारों का नाम शामिल होगा, उन्हें सीधे उनके बैंक खातों में पक्के मकान के निर्माण के लिए सहायता राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.