Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद (Asad Ahmed Encounter) और शूटर गुलाम के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है. असद का शव प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया. पिता अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और मां शाइस्ता परवीन को बेटे को अंतिम बार देखना भी नसीब नहीं हुआ. अतीक अहमद, शाइस्ता परवीन और अशरफ पुलिस को चकमा देकर लगातार असद को बचाने की कोशिश कर रहे थे.
ADVERTISEMENT
असद को गल्फ भगाने का था प्लान
शाइस्ता ने शूटर गुलाम को असद का साथ नहीं छोड़ने के लिए कहा था. असद की मां शाइस्ता ने कहा था कि वह मासूम बच्चा है उसके साथ रहना और उसको बाहर निकलने में उसकी मदद करना. माफिया डॉन अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन से बातचीत के बाद असद को पुलिस से बचाने के लिए गल्फ कंट्री भगाने को कहा था, लेकिन पासपोर्ट सहित अन्य वजह से वह नहीं भाग सका.
ये भी पढ़ें – असद को अंतिम विदाई देने बुर्का में पहुंची महिला को पुलिस ने घेरा, तब पता चली ये सच्चाई
शूटरों को पहुंचाया गया था पैसा
अतीक ने शूटरों की मदद के लिए लखनऊ में मौजूद एक बिल्डर मुस्लिम खान से 80 लाख रुपये अपनी शाइस्ता परवीन को पहुंचाने के लिए कहा था. पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, पैसा पहुंचाया भी गया. पुलिस सबूत इकट्ठा कर डीलर पर कार्रवाई की तैयारी भी कर रही है. अतीक ने अन्य प्रदेश में शूटरों की मदद के लिए लोगों से शाइस्ता को पैसा भिजवाने के लिए कहा था.
ADVERTISEMENT











