लखनऊ में बीच सड़क पर ये महिला चीखते हुए रोने लगी और अली खामनेई को लेकर ये सब कहा

UP News: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनई के मारे जाने के बाद शिया समुदाय में जबरदस्त गुस्सा देखने को मिल रहा है. यूपी के कई शहरों में शिया समुदाय के लोग सड़कों पर उतरे हैं. इसी बीच लखनऊ में एक महिला ने रोते हुए ये सब कहा है.

Ayatollah Khamenei, Lucknow News, Maulana Kalbe Jawad, Shia community Lucknow, Chhota Imambara, America Israel protest, candle march Lucknow, mourning in Lucknow, Sahadatganj protest

UP News

यूपी तक

01 Mar 2026 (अपडेटेड: 01 Mar 2026, 12:21 PM)

follow google news

UP News: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनई इजराइल-अमेरिका में मारे गए हैं. अयातुल्लाह अली खामेनई की मौत से शिया समुदाय में शोक की लहर है. कश्मीर से लेकर लखनऊ तक शिया समुदाय के लोग विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं और गम-गुस्से का इजहार कर रहे हैं. लोग अमेरिका और इजराइल को लेकर गुस्से का इजहार कर रहे हैं. इसी बीच लखनऊ में महिलाओं ने अयातुल्लाह अली खामेनई की मौत को लेकर जबरदस्त विरोध किया. इस दौरान महिलाएं रोती भी देखी गईं.

यह भी पढ़ें...

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एक महिला ने कहा, अयातुल्लाह अली खामेनई को धोखे से मारे गए हैं. वह हमारे शेर थे शेर. एक अयातुल्लाह अली खामेनई मरेगा, हजार अयातुल्लाह अली खामेनई पैदा होंगे. हम मां ने बेटे जने हैं कुर्बानियां देने के लिए.  महिला ने कहा, अमेरिका और इजराइल पर लातन है. ये यजीदी और गद्दार हैं. 

सड़कों पर उतरे शिया समुदाय के लोग

बता दें कि अयातुल्लाह अली खामेनई की मौत की खबर मिलने के बाद लखनऊ के थाना सहादतगंज क्षेत्र और छोटे इमामबाड़े के पास शिया समुदाय के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए. प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ भी नारेबाजी की गई.