UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली से चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दूल्हे ने आखिरी मौके पर शादी करने से इनकार कर दिया. दुल्हन पक्ष ने बारात का स्वागत किया और वह जयमाला की तैयारियां कर रहा था. मगर तभी दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया. इसके पीछे की वजह जैसे ही दुल्हन के परिजनों को पता चली, वह भड़क गए और दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई. जानिए आखिर बरेली में ये क्या हुआ?
ADVERTISEMENT
जयमाला से पहले रख दी दहेज की मांग
ये पूरा मामला बरेली के थाना भोजीपुरा क्षेत्र से सामने आया है. यहां भुता थानां के लहिया गांव में भोजीपुरा थानां के करमपुर चौधरी से बारात आई थी. दुल्हन के परिवार वालों ने शादी की तैयारियां की थी. सभी लोग बारात के आने का इंतजार कर रहे थे.
इसी दौरान दूल्हे ने एक ऐसी मांग रख दी, जिससे हड़कंप मच गया. दरअसल दूल्हे ने 2 लाख रुपये दहेज की मांग कर दी. बताया जा रहा है कि 15 लाख रुपये देने के बाद भी दूल्हे ने 2 लाख रुपये की और मांग की. जब ये मांग पूरी करने से दुल्हन पक्ष ने मना कर दी तो दूल्हा बारात लेकर वापस जाने लगा.
ये भी पढ़ें: बरेली का शख्स कर रहा था उत्तराखंड में दूसरी शादी, पहली पत्नी पुलिस लेकर मंडप पहुंच गई, आगे गजब हुआ
फिर हुई जमकर मारपीट
मिली जानकारी के मुताबिक, दूल्हा पक्ष बारात वापस ले जाने लगा. ये देख दोनों पक्षों के बड़े बुजुर्ग बातचीत के लिए आगे आए. आरोप है कि इस दौरान दूल्हा पक्ष ने दुल्हन पक्ष के साथ मारपीट भी कर दी. हंगामा होता देखकर बारात घर खाली होने लगा. धीरे-धीरे सभी बाराती वापस लौटने लगे और शादी टूट गई. शादी टूटने के बाद दुल्हन पक्ष के यहां कोहराम मच गया और दुल्हन और उसके परिजन रोते-रोते बेहाल हो गए.
दुल्हन पक्ष ने ये कहा
दुल्हन पक्ष का आरोप है कि उन्होंने मामले की शिकायत भोजीपुरा थाने में की थी. मगर उन्हें पुलिस की तरफ से कोई सहयोग नहीं मिला. फिलहाल ये मामला चर्चाओं में बना हुआ है.
ADVERTISEMENT











