लड़के वालों को सगाई में फ्राई मछली और मटन नहीं मिला तो तोड़ दिया निकाह, हापुड़ का गजब मामला

देवेंद्र शर्मा

06 Oct 2025 (अपडेटेड: 06 Oct 2025, 05:24 PM)

UP News: हापुड़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां मछली फ्राई को लेकर निकाह ही टूट गया.

Hapur, hapur news, Hapur Police, Chaos erupts at engagement party, fried fish, Hapur fried fish clash, हापुड़, मछली फ्राई, सगाई, यूपी न्यूज

hapur news

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सगाई कार्यक्रम के दौरान फ्राई मछली को लेकर दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच ऐसा हंगामा हुआ कि मौके पर पुलिस तक आ गई. दरअसल लड़के पक्ष को सगाई के दौरान खाने में मटन और मछली फ्राई नहीं मिली. इसके बाद लड़का पक्ष ने हंगामा खड़ा कर दिया. मछली फ्राई और मटन नहीं मिलने से लड़का पक्ष इतना भड़का कि उसने रिश्ता ही तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें...

लड़की पक्ष का भी कहना है कि उन्होंने लड़का पक्ष की हर मांग मानी. मगर सगाई कार्यक्रम में लड़का पक्ष ने खाने को लेकर विवाद कर दिया और सगाई तोड़कर निकाह से इनकार कर दिया.

मछली फ्राई नहीं होने पर भड़का लड़का पक्ष

मिली जानकारी के मुताबिक, यहां रहने वाले एक शख्स की बेटी का निकाह 17 अक्टूबर को होना था. बारात अहमद अठसैनी गांव से आनी थी. देर रात लड़के पक्ष के लोग सगाई लेकर युवती के गांव पहुंचे. लड़के पक्ष के लोगों ने खाना खाना शुरू किया. मगर उन्हें खाने में मछली फ्राई और मटन नहीं दिखा.

इसको लेकर लड़का पक्ष गुस्सा हो गया. खाने में फ्राई मछली और मटन नहीं होने पर लड़का पक्ष बुरी तरह से लड़की पक्ष पर भड़का और मौके पर बड़ा विवाद हो गया. यहां तक की पुलिस को भी बुलाया पड़ गया. इसके बाद लड़का पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर देहात थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया, थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव अटसैनी से लगभग 40 व्यक्ति सगाई लेकर गोंदी सलाई आए थे. खाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था. दोनों पक्षों को सुना गया है. कार्रवाई की जा रही है.