2024 की यादें: 12वीं की CBSE बोर्ड परीक्षा में सुरभि ने नोएडा में किया था टॉप, मार्कशीट और नंबर देख चौंक जाएंगे

2024 में यूं तो कई एग्जामों के रिजल्ट सामने आए, जिनमें छात्रों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. मगर इन छात्रों में कुछ खास भी थे. इन्हीं खास छात्रों में से एक थीं नोएडा की सुरभि मित्तल, जिन्होंने 12वीं की सीबीएसई परीक्षा में पूरे नोएडा में टॉप किया था.

Surabhi Mittal

यूपी तक

• 03:16 PM • 30 Dec 2024

follow google news

UP News: 2024 में यूं तो कई एग्जामों के रिजल्ट सामने आए, जिनमें छात्रों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. मगर इन छात्रों में कुछ खास भी थे. इन्हीं खास छात्रों में से एक थीं नोएडा की सुरभि मित्तल, जिन्होंने 12वीं की सीबीएसई परीक्षा में पूरे नोएडा में टॉप किया था. मालूम हो कि सुरभि ने मानविकी (Humanities) विषयों में 12th का एग्जाम दिया था और उन्हें शानदार अंक प्राप्त हुए थे. अगले साल जिन छात्रों को सीबीएसई परीक्षा देनी है वो सुरभि के मार्क्स को देख खुद को प्रेरित कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें...

यहां नीचे आप सुरभि मित्तल की 12वीं की मार्कशीट देख सकते हैं. सुरभि को अंग्रेजी और पॉलिटिकल साइंस में तो 100 में से 100 नंबर हासिल हुए थे.

 

  • 1.अंग्रेजी में 100
  • 2.साइकोलॉजी में 99
  • 3.पॉलिटिक्ल साइंस में 100
  • 4. मैथ्स में 98
  • 5. इकोनॉमिक्स में 99 अंक मिले हैं.

सुरभि ने तब यूपी Tak को बताया था वो अंडर प्रेशर ज्यादा अच्छा पर्फॉर्म करती हैं. इसलिए उन्होंने एग्जाम से कुछ दिन पहले 6-7 घंटे पढ़ना शुरु कर दिया था. सुरभि ने बताया था उन्हें सबसे ज्यादा प्रेरणा उनके दादा से मिली थी. उन्होंने बताया था कि वह आगे चलकर पब्लिक सर्विस में जाना चाहती हैं. उन्हें गाना सुनना, साइक्लिंग और डांसिंग काफी पसंद है. 

बता दें कि सुरभि जैसी लड़कियां किसी मिसाल से कम नहीं है, जिन्होंने अपनी पढ़ाई पर फोकस करते हुए इतने अच्छे अंक हासिल किए हैं. अगली साल बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्र भी सुरभि की रणनीति के हिसाब से अपनी पढ़ाई करके अच्छे मार्क्स स्कोर कर सकते हैं.