अमेठी की रेखा को चुकानी पड़ी शादी की डरावनी कीमत….इसका सिर ही बेरहमी से फाड़ दिया गया, पति तो दरिंदा निकला

UP News: अमेठी की रेखा की शादी को कई साल हो चुके थे. अब रेखा के साथ खौफनाक कांड हुआ है. उसका पति ही उसके लिए हैवान बन गया है.

Amethi, Amethi News, Amethi Crime, Amethi Crime News, Amethi Police, Amethi Crime, Amethi Murder, UP News, UP Crime, UP Crime News, अमेठी, अमेठी न्यूज, अमेठी क्राइम, अमेठी क्राइम न्यूज, अमेठी पुलिस

UP News

अभिषेक त्रिपाठी

17 Mar 2026 (अपडेटेड: 17 Mar 2026, 04:06 PM)

follow google news

UP News: अमेठी के गौरीगंज थाना के डिगुर हृदय शाह गांव के रहने वाली रेखा की शादी कई साल पहले भालेसुल्तान के रहने वाले मंशाराम के साथ हुई थी. शादी के बाद रेखा ने सोचा कि उसे पति का प्यार मिलेगा और वह उसे खुश रखेगा. मगर मंशाराम का दिल कही और ही फंसा हुआ था. शादी के बाद भी पति मंशाराम अपनी प्रेमिका के साथ बात करता था. रेखा ने सालों तक पति को रोकने की कोशिश की. मगर मंशाराम ने उसकी एक नहीं सुनी. वह प्रेमिका के साथ ही घंटों घंटे बात करता रहता. अब जब रेखा ने प्रेमिका का ज्यादा विरोध किया तो उसे उसकी खौफनाक कीमत भी चुकानी पड़ी.  

यह भी पढ़ें...

फिर कर डाला कांड

होली को लेकर रेखा अपने मायके आई हुई थी. मगर अब पति ने ठान लिया था कि पत्नी को रास्ते से हटाना है. साजिश के तहत 16 मार्च यानी कल के दिन पति ने पत्नी को खेत में मिलने के लिए बुलाया. जैसे ही पत्नी वहां पहुंची, पति ने डंडों से उसके सिर पर वार करना शुरू कर दिया. उसने बड़ी ही निर्ममता के साथ पत्नी की हत्या कर डाली. इसके बाद पति फरार हो गया.

मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया. दूसरी तरफ महिला का पति भी फरार था. इसी बीच पुलिस जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन मृतका के पति का बाइक चालान भी हुआ है. जांच में भी पति पर शक गहराया. फिर पुलिस ने आरोपी पति को खोज लिया. उससे पूछताछ में पूरा मामला खुलकर सामने आ गया.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया, पुलिस की कई टीम मामले में लगी हुई थीं. सबूतों के आधार पर मृतका के पति को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी को जेल भेज दिया गया है.