पुलिसकर्मियों ने अयोध्या के हरि किशन पांडेय को पीटा? BJP MLA चंद्रभानु पासवान पहुंचे थाने फिर ये सब हुआ

UP News: अयोध्या में भाजपा कार्यकर्ता की पुलिसकर्मियों ने पिटाई कर दी. इसके बाद वहां जबरदस्त हंगामा देखने को मिला. भाजपा विधायक खुद थाने आ गए.

UP News

मयंक शुक्ला

14 Apr 2026 (अपडेटेड: 14 Apr 2026, 04:27 PM)

follow google news

UP News: रामनगरी अयोध्या के मिल्कीपुर क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सोमवार रात भाजपा के कार्यकर्ता की कथित पिटाई कर दी गई. जैसे ही मामले की जानकारी विधायक और भाजपा कार्यकर्ताओं को लगी, वह भड़क गए. भाजपा विधायक और समर्थकों ने देर रात ही थाने का घेराव कर दिया. इस दौरान खूब नारे बाजी हुई.

यह भी पढ़ें...

पुलिस पर आरोप

बताया जा रहा है कि कुमारगंज थाना क्षेत्र के पूरे चूड़ामणि पांडेय गांव निवासी भाजपा कार्यकर्ता हरि किशन पांडेय को पहले बाजार में और फिर थाने के अंदर पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से पीटा. घटना उस समय हुई जब वह पेट्रोल पंप पर गाड़ी में तेल भरवाने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने सिविल ड्रेस में मौजूद पुलिसकर्मियों से मदद मांगी. इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि मामला मारपीट तक पहुंच गया.

घटना की सूचना मिलते ही मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान समर्थकों के साथ सीधे कुमार गंज थाने पहुंच गए. उन्होंने आरोपी तीन पुलिसकर्मियों और एक दारोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की. 

पुलिस ने की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकार मिल्कीपुर पीयूष मौके पर पहुंचे. पीड़ित के पिता संतोष पांडेय की ओर से आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर दी गई. पुलिस ने केस दर्ज करते हुए, मामले की जांच शुरू कर दी है.

इस मामले को लेकर क्षेत्राधिकार पीयूष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.