बेहद शर्मनाक! बस्ती के CHC में महिला की डिलीवरी के दौरान जो हुआ, उसने हर किसी को अंदर तक कंपा कर रख दिया

UP News: यूपी के बस्ती में सीएचसी यानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जो हुआ, उसने सभी को हिला कर रख दिया. यहां स्टाफ नर्स की लापरवाही खौफनाक घटना में बदल गई.

Basti, Basti News, Basti Viral News, UP News, UP Viral News, बस्ती, बस्ती न्यूज, बस्ती वायरल न्यूज, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज

UP News

संतोष सिंह

14 Apr 2026 (अपडेटेड: 14 Apr 2026, 03:30 PM)

follow google news

UP News: यूपी के बस्ती जिले से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा बनहरा में स्वास्थ्य व्यवस्था का बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां जो हुआ है, उसने सभी को दहला दिया है. यहां एक महिला डिलीवरी के लिए आई. उसे प्रसव का दर्द हुआ. मगर यहां स्टाफ नर्स ने जो लापरवाही दिखाई, उसने सभी को हिला कर रख दिया.

यह भी पढ़ें...

स्टाफ नर्स ने आनन-फानन में महिला की डिलीवरी करने की कोशिश की. मगर लापरवाही में उसने शिशु का सिर धड़ से अलग कर दिया. सिर महिला के अंदर ही रह गया और उसका धड़ नर्स के हाथ में आ गया. मामले को दबाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ ने महिला को प्राइवेट अस्पताल में भेज दिया. उसकी हालत खराब होता देख प्राइवेट अस्पताल ने भी महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. वहां डॉक्टरों ने सर्जरी करके, गर्भ में फंसे सिर को बाहर निकाला.

ये कैसी लापरवाही!

दरअसल ये पूरा मामला 8 अप्रैल का है. मगर सामने अब आया है. कलवारी थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव की रहने वाली पीड़ित महिला 7 माह की गर्भवती थी. प्रसव पीड़ा होने पर सरकारी एम्बुलेंस की मदद से वह अस्पताल जा रही थी. मगर तभी उसको तेज दर्द होने लगा. 
 
ये देख एम्बुलेंस में मौजूद आशा बहू ने लापरवाही पूर्वक प्रसव कराने का प्रयास किया और इसी दौरान बच्चे का सिर महिला के पेट में ही रह गया और धड़ बाहर आ गया. इस लापरवाही से महिला की भी जान जाते जाते बची. 

जबरन नॉर्मल डिलीवरी करने की कोशिश की गई

महिला के पति ने बताया, पत्नी को प्रसव पीड़ा हो रही थी. इलाज के लिए उसे CHC कुदरहा लेकर गया. परिजनों का आरोप है कि वहां तैनात महिला स्टाफ ने विशेषज्ञ डॉक्टर की प्रतीक्षा नहीं की और वह दर्द का इंजेक्शन देकर, खुद ही जबरन नॉर्मल डिलीवरी करने की कोशिश करने लगी. इसी दौरान नवजात का धड़ तो बाहर आ गया, लेकिन सिर शरीर से अलग होकर गर्भ में ही रह गया.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर डीएसपी कलवारी सर्किल संजय सिंह ने बताया, पीड़िता के पति ने शिकायत की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.