होली के दिन मुरादाबाद के पति-पत्नी विनोद और ममता की लाश इस हाल में जंगल में मिली फिर पता चली सन्न कर देने वाली बात 

जगत गौतम

05 Mar 2026 (अपडेटेड: 05 Mar 2026, 12:48 PM)

UP News: यूपी के मुरादबाद में होली वाले दिन सनसनीखेज कांड हो गया. यहां जंगल में पति-पत्नी की लाश मिली. अब इस कांड के खुलासे ने हर किसी को हिला कर रख दिया.

Moradabad, Moradabad news, Moradabad murder suicide case, Husband kills wife then suicide, Sonakpur overbridge incident, Majhola police station case, Husband wife dead bodies found, Moradabad crime news

UP News

Google CTA

Moradabad Crime News: होली वाले दिन मुरादाबाद से आई खबर ने हर किसी को हिला कर रख दिया. यहां मझोला के सोनकपुर ओवरब्रिज के पास स्थित जंगल में सिविल लाइंस के नया गांव के रहने वाले पति-पत्नी विनोद उर्फ विक्की और ममता का शव मिला. इस घटना के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया. 

यह भी पढ़ें...

शव खून से लथपथ थे. ममता की गर्दन पर चाकू से कई वार किए गए थे. उसका गला काटा गया था. दूसरी तरफ विनोद के पेट पर चाकू के वार थे. पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर, उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था और मामले की जांच शुरू कर दी थी.

पति-पत्नी के साथ क्या हुआ?

पुलिस जांच में जो सामने आया है, वह काफी सनसनीखेज है. जांच में सामने आया है कि विनोद ही अपनी पत्नी को जंगल ले गया था और वहां जाकर उसकी गर्दन पर चाकू से हमला किया था. उसने पत्नी का गला काट दिया था. पत्नी को मारने के बाद उसने चाकू से खुद पर भी वार किए थे और अपनी भी जान दे दी थी. उसने खुद के पेट पर चाकू मारे थे.

पत्नी को मायके ले जाने के बहाने जंगल में ले गया

जांच में सामने आया है कि होली वाले दिन करीब 2 बजे विनोद पत्नी को मायके ले जाने के लिए निकला. मगर वह ससुराल जाने की बजाए पत्नी को जंगल की तरफ ले गया और फिर ये कांड कर डाला.

विनोद ने क्या उठाया ये सनसनीखेज कदम?

पीड़ित परिवार का कहना है कि पत्नी-पति के बीच काफी सालों से विवाद था. दरअसल शादी के 9 साल बाद भी दोनों के बच्चा नहीं था. इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद रहता था. विनोद दूसरी शादी करना चाहता था. मगर ममता इसके खिलाफ थी. दोनों के बीच मारपीट भी होती थी. परिवार का कहना है कि इसी विवाद की वजह से विनोद ने ममता की हत्या करके, खुद को भी मार डाला.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर कुमार रणविजय सिंह (एसपी सिटी मुरादाबाद) ने बताया, पति-पत्नी का शव मिला था. जांच में सामने आया है कि पति ने पत्नी को मारा फिर खुद भी अपनी जान देने की कोशिश की. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.