उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट और हाईस्कूल का रिजल्ट जारी कर दिया है. आपको बता दें कि 12वीं में इटावा के जसवंतनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत चौधरी सुघर सिंह इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा मोहिनी ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है. मोहिनी को 500 में से 482 नंबर मिले हैं. मोहिनी की इस कामयाबी से ना केवल उनके घर वाले बल्कि स्कूल के लोग भी काफी खुश हैं.
ADVERTISEMENT
बता दें कि मोहिनी को हिंदी में 96, इंग्लिश में 90, गणित में 99, फिजिक्स में 67 और केमिस्ट्री में 70 नंबर मिले हैं. अपनी इस सफलता पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें पढ़ाई के लिए परिवार और शिक्षकों का भरपूर सहयोग मिला है. मोहिनी ने बताया कि किसी भी परीक्षा में अच्छा करने के लिए सेल्फ स्टडी बहुत जरूरी है. इसके साथ ही उन्हें बड़ी बहनों का भी पढ़ाई में बहुत सपोर्ट मिला था.
बता दें कि मोहिनी के पिता धर्मेंद्र सिंह पाल किसान हैं और उनकी मां एक हाउस वाइफ हैं. मोहिनी का सपना एक IAS अधिकारी बनने का है. इसके लिए उन्होंने अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दी है. बेटी की सफलता पर बात करते हुए मोहिनी के पिता ने बताया कि 'बेटियों की पढ़ाई के लिए मैं शुरू से प्रयास करता रहा हूं. मेरी बेटी होनहार है प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है.हम लोग बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.'
ADVERTISEMENT









