लेटेस्ट न्यूज़

यूपी बोर्ड 12वीं में रैंक-2 हासिल करने वाली अनुष्का सिंह की मार्कशीट देख चौंक जाएंगे

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड ने वर्ष 2025 की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं. कौशांबी की अनुष्का सिंह ने यूपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 96.80% अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया, अपने जिले और परिवार का नाम रोशन किया. अनुष्का अब आईएएस अफसर बनने का सपना देख रही हैं.

ADVERTISEMENT

12th second Topper Anushka Singh
12th second Topper Anushka Singh
social share
google news

UP Board Result: यूपी बोर्ड ने वर्ष 2025 की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस बार कौशांबी जिले की बेटी अनुष्का सिंह ने 12वीं की परीक्षा में 96.80 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर अपने जिले और स्कूल का नाम रोशन किया है. अनुष्का धर्मा देवी इंटर कॉलेज, कनवार की छात्रा हैं. अनुष्का ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है. अनुष्का आगे चलकर आईएएस अफसर बनना चाहती हैं.