UP News: गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही लोगों के घूमने-फिरने की योजनाएं भी तेज हो जाती हैं. स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टियां पड़ते ही परिवार के साथ पर्यटन स्थलों पर जाने या अपने गांव-घर लौटने वालों की संख्या अचानक बढ़ जाती है. ऐसे में ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है और कंफर्म टिकट मिलना यात्रियों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है. कई बार लोगों को लंबी वेटिंग लिस्ट का सामना करना पड़ता है, जिससे यात्रा की योजना प्रभावित हो जाती है. यात्रियों की इसी परेशानी को देखते हुए भारतीय रेलवे हर साल की तरह इस बार भी समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को कंफर्म टिकट मिल सके और वे आसानी से अपनी मंजिल तक पहुंच सकें.
ADVERTISEMENT
गर्मी में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे का बड़ा कदम
भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन माना जाता है, क्योंकि देश की बड़ी आबादी रोजाना यात्रा के लिए रेलवे पर निर्भर रहती है. यही कारण है कि रेलवे यात्रियों की सुविधाओं को लेकर हमेशा सतर्क रहता है. चाहे त्योहारों का सीजन हो या फिर गर्मी की छुट्टियों का समय, रेलवे इन विशेष अवसरों पर अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन करता है, ताकि यात्रियों को कंफर्म टिकट मिल सके और वे आसानी से अपने घर या गंतव्य तक पहुंच सकें.
गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संख्या स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती है. इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल हर साल गर्मी के मौसम में समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करता है. इस वर्ष भी संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे लगातार नई-नई समर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर रहा है. इसी क्रम में ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ और ट्रेनों को चलाने की घोषणा की गई है.
इस संबंध में जानकारी देते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में भारतीय रेलवे लगातार प्रयासरत है. रेलवे का हमेशा प्रयास रहता है कि भीड़भाड़ वाले सीजन में भी रेल यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक यात्रा प्रदान कराई जा सके. इसी कड़ी में रेलवे द्वारा समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है.
यहां देखें ट्रेनों की लिस्ट, रूट, स्टॉपेज और टाइमिंग
छपरा-जम्मूतवी-छपरा समर स्पेशल ट्रेन (05193/05194)
ट्रेन संख्या 05193/05194 छपरा-जम्मूतवी-छपरा वाया गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन छपरा से 06 अप्रैल से 13 जुलाई 2026 तक प्रत्येक सोमवार को और जम्मूतवी से 08 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 तक प्रत्येक बुधवार को 15 फेरों के लिए किया जाएगा.
05193 छपरा-जम्मूतवी ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 06 अप्रैल से 13 जुलाई 2026 तक प्रत्येक सोमवार को छपरा से 14.00 बजे प्रस्थान कर छपरा कचहरी से 14.12 बजे, दिघवा दुबौली से 15.34 बजे, थावे से 17.05 बजे, तमकुही रोड से 17.37 बजे, पडरौना से 18.10 बजे, कप्तानगंज से 19.35 बजे, गोरखपुर से 20.55 बजे, बस्ती से 21.59 बजे, गोंडा से 23.25 बजे प्रस्थान करेगी. दूसरे दिन यह ट्रेन सीतापुर जं. से 03.10 बजे, शाहजहांपुर से 05.00 बजे, बरेली जं. से 05.57 बजे, मुरादाबाद से 07.58 बजे, लक्सर से 09.46 बजे, रूड़की से 10.14 बजे, सहारनपुर से 11.30 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 11.59 बजे, अंबाला कैंट से 12.55 बजे, लुधियाना से 14.33 बजे तथा जालंधर कैंट से 15.30 बजे छूटकर पठानकोट से 22.15 बजे पहुंचेगी.
वापसी यात्रा में 05194 जम्मूतवी-छपरा ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 08 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 तक प्रत्येक बुधवार को पठानकोट से 00.30 बजे प्रस्थान कर जालंधर कैंट से 05.00 बजे, लुधियाना से 06.00 बजे, अंबाला कैंट से 08.25 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 09.20 बजे, सहारनपुर से 10.35 बजे, रूड़की से 11.42 बजे, लक्सर से 12.07 बजे, मुरादाबाद से 15.30 बजे, बरेली जं. से 17.02 बजे, शाहजहांपुर से 18.30 बजे, सीतापुर जं. से 20.25 बजे और गोंडा से 23.35 बजे प्रस्थान करेगी. दूसरे दिन यह ट्रेन बस्ती से 01.05 बजे, गोरखपुर से 02.35 बजे, कप्तानगंज से 03.32 बजे, पडरौना से 04.12 बजे, तमकुही रोड से 04.47 बजे, थावे से 06.00 बजे, दिघवा दुबौली से 06.57 बजे तथा छपरा कचहरी से 08.35 बजे छूटकर छपरा 09.15 बजे पहुंचेगी.
इस गाड़ी में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 01 जनरेटर सह लगेज यान, 01 एलएसएलआरडी, 02 साधारण द्वितीय श्रेणी/कुर्सीयान, 05 शयनयान श्रेणी, 02 वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी, 06 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी तथा 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल होंगे.
गोरखपुर-लालकुआं-गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन (05009/05010)
ट्रेन संख्या 05009/05010 गोरखपुर-लालकुआं-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन गोरखपुर से 10 अप्रैल से 10 जुलाई 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को लालकुआं से 11 अप्रैल से 11 जुलाई 2026 तक प्रत्येक शनिवार को 14 फेरों के लिए किया जाएगा.
05009 गोरखपुर-लालकुआं ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 10 अप्रैल से 10 जुलाई 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से 17.05 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 18.20 बजे, गोंडा से 20.10 बजे, सीतापुर जं. से 23.00 बजे प्रस्थान करेगी. दूसरे दिन यह ट्रेन लखीमपुर से 00.05 बजे, गोला गोकरननाथ से 00.37 बजे, मैलानी से 01.35 बजे, पूरनपुर से 02.27 बजे, पीलीभीत से 03.30 बजे, भोजीपुरा से 05.15 बजे तथा किच्छा से 06.05 बजे छूटकर लालकुआं 08.00 बजे पहुंचेगी.
वापसी यात्रा में 05010 लालकुआं-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 11 अप्रैल से 11 जुलाई 2026 तक प्रत्येक शनिवार को लालकुआं से 10.00 बजे प्रस्थान कर किच्छा से 11.42 बजे, भोजीपुरा से 13.00 बजे, पीलीभीत से 14.17 बजे, पूरनपुर से 15.20 बजे, मैलानी से 16.20 बजे, गोला गोकरननाथ से 17.10 बजे, लखीमपुर से 17.32 बजे, सीतापुर जं. से 18.45 बजे, गोंडा से 21.50 बजे तथा बस्ती से 23.32 बजे छूटकर दूसरे दिन गोरखपुर 01.15 बजे पहुंचेगी.
इस गाड़ी में कुल 17 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 01 जनरेटर सह लगेज यान, 01 एलएसएलआरडी, 04 साधारण द्वितीय श्रेणी, 03 शयनयान श्रेणी, 05 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी तथा 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का कोच शामिल होगा.
यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
रेलवे द्वारा चलाई जा रही इन समर स्पेशल ट्रेनों से गर्मी की छुट्टियों में यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. खासकर उन लोगों को इसका सबसे अधिक फायदा मिलेगा, जिन्हें नियमित ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है. रेलवे का उद्देश्य है कि भीड़भाड़ वाले सीजन में भी यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराई जा सके, ताकि लोग बिना परेशानी अपनी यात्रा पूरी कर सकें.
ADVERTISEMENT









