लप्पू सा सचिन कहकर वायरल हुईं मिथिलेश भाटी फिर आईं सामने, इस बार सीमा हैदर पर कह दी चौंकाने वाली बात

अरुण त्यागी

• 03:11 PM • 28 Apr 2025

UP News: सीमा हैदर एक बार फिर चर्चाओं में आ गई हैं. सवाल उठ रहा है कि क्या सीमा हैदर को पाकिस्तान वापस भेज दिया जाएगा? इसी बीच सीमा हैदर की पड़ोसी मिथिलेश भाटी ने सीमा हैदर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है.

Seema Haider, Seema Haider News, Seema Haider Viral News, Seema Haider Story, Seema Haider Update, Seema Haider Case, Noida, Noida News, UP Viral news

UP News

Google CTA

UP News: पहलगाम हमले के बाद देश में रह रहे पाकिस्तानियों के खिलाफ केंद्र की सरकार एक्शन में हैं. इसी के साथ सीमा हैदर भी चर्चाओं में आ गई हैं. दरअसल सीमा हैदर अपने बच्चों को लेकर अवैध तरीके से भारत आ गई थी और उसने नोएडा के रहने वाले सचिन मीना से शादी कर ली थी. हाल ही में सीमा एक बच्ची की मां भी बनी है. अब जब पाकिस्तानियों को वापस पाकिस्तान भेजा जा रहा है, तब ये भी सवाल उठ खड़ा हुआ है कि क्या सीमा हैदर को भी पाकिस्तान वापस भेज दिया जाएगा?

यह भी पढ़ें...

इस बीच सचिन को लप्पू सा सचिन कहने वाली सीमा हैदर की पड़ोसी मिथिलेश भाटी ने UP Tak से बात की है. उन्होंने सीमा को लेकर अपना रिएक्शन दिया है.

सीमा को लेकर क्या बोलीं मिथिलेश भाटी? 

सचिन की पड़ोसी मिथिलेश भाटी ने कहा, सीमा हैदर एक नालायक महिला है. जिस दिन पहलगाम में हमला हुआ, उसी दिन सीमा हैदर ने आखिर क्यों झंडा फहराते हुए वीडियो बनाया?  मिथिलेश भाटी ने ये भी कहा कि सीमा हैदर हर मौके पर अपनी वीडियो जारी करती है, लेकिन अब इतनी बड़ी घटना हो गई है. मगर सीमा हैदर अभी तक चुप है. आखिर वह क्यों चुप है? मिथिलेश भाटी ने साफ कहा कि कोई भी पाकिस्तानी भारत के बारे में अच्छा नहीं सोच सकता है.

‘कौन हिंदू बेडरूम में मंदिर स्थापित करता है’

सीमा हैदर को निशाने पर लेते हुए मिथिलेश भाटी ने कहा,  सीमा खुद को सनातनी बताती है. ये अच्छी बात है. मगर आखिर कौन सा हिंदू है, जो अपने बेडरूम में मंदिर स्थापित करता होगा या भगवान की मूर्ति लगाता होगा?

मिथिलेश भाटी ने सीमा हैदर को लेकर साफ कहा कि जहां का कचरा है, उसको वहीं फेंक देना चाहिए. हमें इसकी कोई जरूरत नहीं है. पाकिस्तानी हमारे देश के लिए अच्छा सोच ही नहीं सकता. मिथिलेश भाटी ने कहा कि सीमा हैदर से पाकिस्तान में अपना घर संभला नहीं और वह यहां आकर घर बसा रही है.

वीडियो देखिए