Meerut News: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का असर कई अरब देशों में फैल गया है. कुवैत, सऊदी अरब, यूएई, बहरीन जैसे कई देशों में ईरान हमले कर रहा है. अब इस युद्ध का असर उन भारतीय परिवारों में भी देखने को मिल रहा है, जिनके अपने इस समय खाड़ी के देशों में मौजूद हैं. मेरठ के कई लोग धार्मिक यात्राओं के लिए वहां गए थे तो कई लोग वहां घूमने के लिए गए थे. इस युद्ध के शुरू होने के बाद अब मेरठ में रह रहे उनके परिवार चिंता में हैं.
ADVERTISEMENT
आपको बता दें कि मेरठ का एक कपल शादी की पहली सालगिरह पर दुबई गया था. मेरठ के थापर नगर मिशन कंपाउंड में रहने वाले राजा सलूजा पत्नी ईशा के साथ 21 फरवरी के दिन दुबई गए थे. शनिवार को उनकी दिल्ली के लिए फ्लाइट थी. मगर युद्ध शुरू होने के बाद वह दुंबई में ही फंस गए.
फ्लाइट हुई कैंसिल
राजा सलूजा की बहन दीपाली ने बताया, भाई से फोन पर बात हुई है. उन्होंने बताया कि सभी फ्लाइट कैंसिल कर दी गई हैं. वहां मिसाइल के चलने की आवाज आ रही हैं. अबू धाबी में भी मिसाइल गिरी हैं. उनकी फ्लाइट कैंसिल है. इस समय उन लोगों को होटल में ठहराया गया है. परिवार का कहना है कि इस समय भाई और भाभी के लिए उनका पूरा परिवार डरा हुआ है.
परिवार दहशत में…
बता दें कि राजा की ऑटो पार्ट्स की दुकान है. राजा की बहन दीपाली का कहना है कि पहले उनसे कहा गया कि फ्लाइट के लिए कुछ देर इंतजार करें. मगर फिर फ्लाइट रद्द कर दी गई. राहत की बात ये है कि दोनों सुरक्षित हैं. वहां की सरकार ने सभी की मदद की है.
ADVERTISEMENT









