गोरखपुर में MBBS छात्र आकाश पांडेय को फॉर्च्यूनर ने मारी टक्कर, ओवरब्रिज की रेलिंग में फंसकर मर गया, आरोपी गोल्डेन साहनी कौन?

UP News: गोरखपुर हादसे में मारा गया MBBS थर्ड ईयर छात्र आकाश पांडेय की उम्र 22 साल थी. वह संत कबीर नगर का रहने वाला था. छात्र की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. अब आरोपी के बारे में भी जानिए.

UP News

गजेंद्र त्रिपाठी

05 Mar 2026 (अपडेटेड: 05 Mar 2026, 07:24 PM)

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां होली के दिन तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने बाइक सवारों को रौंदा दिया. हादसे में BRD मेडिकल कॉलेज से MBBS कर रहे थर्ड ईयर के छात्र की मौत हो गई. इसी के साथ 2 गंभीर घायल हो गए. पुलिस ने इस मामले में गोल्डेन साहनी को गिरफ्तार किया है. इसी के साथ वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है. आपको बता दें कि क्षेत्र में आरोपी गोल्डेन साहनी के फोटो यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद के साथ वायरल हो रहे हैं.  

यह भी पढ़ें...

रॉन्ग साइड आकर मारी टक्कर

ये पूरा मामला गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित मोहद्दीपुर ओवर ब्रिज से सामने आया है. यहां तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर सवार ने रॉन्ग साइड आकर स्कूटी सवारों को ठोकर मार दी. इस दौरान स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई. कुल 4 लोग इसकी चपेट में आए, जिसमें से 2 को गंभीर चोटें हैं. 

मृतक की पहचान MBBS थर्ड ईयर छात्र आकाश पांडेय के तौर पर हुई है. आकाश की उम्र 22 साल थी और वह संत कबीर नगर का रहने वाला था.

बता दें कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे के बाद स्कूटी सवार आकाश छटक कर ओवरब्रिज की रेलिंग में फंस गया और तड़प-तड़प कर उसकी मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. मगर आकाश को नहीं बचाया जा सका.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया, रात 9.30 शाहपुर पुलिस को सूचना मिली कि एक गाड़ी ने कुछ बाइक सवारों को टक्कर मार दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया. हादसे में 1 की मौत हुई है. मृतक BRD में MBBS थर्ड ईयर का छात्र है.

एसपी सिटी के मुताबिक, सीसीटीवी कैमरे से गाड़ी के नंबर को ट्रेस कर आरोपी गोल्डेन साहनी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है. कार्रवाई की जा रही है.