UP News: भदोही में एक शख्स कालीन कंपनी में काम करता है. वह अपनी पत्नी को भी वहां ले आया और दोनों किराए के मकान में रहने लगे. मगर अब पत्नी के साथ कांड हो गया है. पति के दोस्तों ने ही महिला की जिंदगी नर्क बना दी है और उसे जिंदगी में कभी ना भूलने वाला दर्द दिया है. भदोही से आया ये मामला, काफी दर्दनाक है.
ADVERTISEMENT
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, महिला के पति की कंपनी में काम करने के दौरान 2 लोगों से दोस्ती हुई. 32 साल का हीला लाल और 35 साल के विवेकानंद सिंह का घर में आना-जाना भी शुरू हो गया. मगर पति को जरा भी अंदाजा नहीं था कि इन दोनों की गंदी नजर उसकी पत्नी पर ही है.
दोनों घर में आए और...
घटना वाले दिन हीरालाल और विवेकानंद घर में आए.पति के दोस्त होने के नाते महिला ने दोनों को घर में बुला भी लिया. मगर तभी दोनों की नीयत बिगड़ गई. आरोप है कि दोनों ने महिला का मुंह दबा दिया. इसके बाद दोनों ने बारी-बारी से महिला के साथ रेप किया. दोस्त की पत्नी के साथ गंदा काम करने के बाद दोनों ही वहां से फरार हो गए.
महिला ने पति को बताई सारी आपबीती
शाम को जब पति घर लौटा तो वह अपनी पत्नी का हाल देख सकते में आ गया. इसके बाद महिला ने अपनी सारी आपबीती अपने पति को बताई. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए भदोही की गोपीगंज पुलिस ने फौरन केस दर्ज किया और महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया.
पुलिस ने क्या बताया?
इस मामले को लेकर भदोही एसपी अभिनव त्यागी ने बताया, दोनों आरोपी फरार हैं. पुलिस दोनों की तलाश कर रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.
ADVERTISEMENT









