IPS KK Bishnoi and Anshika Verma Shadi:संभल के SP केके बिश्नोई और बरेली की ASP अंशिका वर्मा शादी के बंधन में बंध गए. दोनों की शादी जोधपुर के अजीत पैलेस में धूमधाम से हुई. शादी के लिए IPS अंशिका वर्मा ने रेड कलर का ब्राइडल लहंगा पहना था. वहीं केके बिश्नोई ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में खूब जंच रहे थे. शादी के दौरान के खास पल तब देखने को मिला जब अंशिका वर्मा के वरमाला पहनाते वक्त केके बिश्नोई झुकर अपने घुटनों पर बैठ गए.इस दौरान बैकग्राउंड में कैलाश खेर का ओ री सखी मंगल गाओ री' गाना बज रहा था जिससे पूरा माहौल फिल्मी सीन जैसा नजर आ रहा था.
ADVERTISEMENT
वरमाला पहनाते हुए दोनों में दिखी खास केमिस्ट्री
जब अंशिका वर्मा जयमाला पहनाने आगे बढ़ीं तो केके बिश्नोई पहले थोड़ा पीछे हटे और फिर मुस्कुराते हुए घुटनों के बल बैठ गए. आईपीएस अधिकारी का यह सादगी भरा अंदाज देख वहां मौजूद हर शख्स खुश हो गया. इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर ऊपर उठाया.बता दें कि एसपी केके बिश्नोई रविवार सुबह करीब 11:15 बजे अपने बाड़मेर स्थित आवास से जोधपुर के लिए निकले थे. इस शादी में SP केके बिश्नोई की एंट्री की भी खूब चर्चा हो रही है.केके बिश्नोई ने रेंज रोवर में एंट्री ली.फिर घोड़ी पर सवार हुए. इस दौरान रास्ते भर बारातियों ने डांस किया.स्वागत और द्वारचार की रस्मों के बाद रात भर शादी की रस्में चलीं.
आज होगा ग्रैंड रिसेप्शन
सोमवार को जोधपुर के लारिया रिसॉर्ट में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें यूपी और राजस्थान के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और राजनीतिक हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है. अंशिका वर्मा अपनी खूबसूरती और कड़क कार्यशैली के लिए सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं. वहीं केके बिश्नोई अपनी सुलझी हुई कार्यप्रणाली के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अंशिका बरेली में तैनात हैं और केके बिश्नोई संभल की कमान संभाल रहे हैं.
ADVERTISEMENT









