मैं खुद का श्राद्ध और पिंडदान कर चुका, मुझे डर नहीं... शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का फाइनल ऐलान! मेडिकल रिपोर्ट पर ये बोले

यूपी तक

26 Feb 2026 (अपडेटेड: 26 Feb 2026, 04:21 PM)

UP News: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मेडिकल रिपोर्ट, कोर्ट में लगाई याचिका और मठ में स्विमिंग पूल-शीशमहल के आरोपों को लेकर जवाब दिया है.

swami Avimukteshwaranand, swami Avimukteshwaranand news, swami Avimukteshwaranand case, sexual expliotation, Prayagraj controversy, Shankaracharya dispute, Avimukteshwaranand allegations

UP News

Google CTA

UP News: यौन शोषण के आरोप में फंसे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. पीड़ित बटुकों की मेडिकल रिपोर्ट में यौन शोषण की पुष्टि होने के बाद अब इस पूरे मामले को लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि वह खुद का श्राद्ध और पिंडदान कर चुके हैं. ऐसे में उन्हें डर नहीं है. जांच रिपोर्ट को लेकर भी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बयान दिया. उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं होती है. ये रिपोर्ट पुलिस के माध्यम से ही सामने आती है.

यह भी पढ़ें...

स्विमिंग पूल को लेकर बोले अविमुक्तेश्वरानंद

इस दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने वाराणसी मठ में बने कथित स्विमिंग पूल को लेकर भी बात की. उन्होंने शीशमहल और स्विमिंग पूल को लेकर कहा कि लोग अपने मन की भड़ास निकाल रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनके गुरु जी महाराज ने एक गढ़ा बनाया था, जिससे उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा सके.

इस दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि वह मठ के अंदर कैमरे नहीं लगवा सकते. उन्होंने कहा कि यहां विद्यालय है. वह नहीं चाहते कि अंदर सुरक्षा को लेकर कैमरे लगाए जाए.

हम एक संस्था हैं…

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इस दौरान साफ कहा कि वह इसमें अकेले नहीं हैं. उन्होंने कहा कि वह अकेले नहीं हैं. वह एक संस्था हैं, मठ हैं. इस दौरान उनसे कोर्ट में लगाई याचिका को लेकर पूछा गया तो स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने साफ कहा कि उन्हें गिरफ्तार करके, कोई उनको जहर की सुई ना लगा दे. इसलिए वह कोर्ट गए. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आगे कहा कि उन्हें अपने लिए डर नहीं है. मगर उनके जो अनुयायी हैं, उन्हें कोई परेशानी नहीं होना चाहिए, वह इसके लिए ही सोच रहे हैं.