अतीक के बेटे की कार के कैसे उड़े परखच्चे? चश्मदीद ने बता दी एक-एक बात

यूपी तक

• 02:30 PM • 06 Aug 2026

झांसी सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत के बाद एक चश्मदीद का बयान सामने आया है.

UP Tak
Google CTA

Atiq Ahmed Son Death: माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसा झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ, जहां तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में अबान समेत तीन लोगों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य घायल बताए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

हादसे के बाद सामने आए एक चश्मदीद ने दावा किया है कि कार की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे से ज्यादा थी. उसके मुताबिक, अचानक सड़क पर गाय आ गई और उसे बचाने की कोशिश में चालक ने नियंत्रण खो दिया. 

चश्मदीद ने बताया कैसे हुआ हादसा?

हादसे के चश्मदीद ने बताया कि दुर्घटना झांसी जिले के ग्राम खीली, थाना पूंछ के पास हुई. उनके अनुसार कार प्रयागराज से झांसी की ओर जा रही थी और काफी तेज रफ्तार में थी.

चश्मदीद ने कहा कि कार की स्पीड करीब 100 किमी प्रति घंटे से ज्यादा थी. तभी अचानक सड़क पर एक गाय आ गई. उसे बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जोरदार टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

मौके पर दो लोगों की मौत, घायलों को अस्पताल भेजा गया

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, कार में कुल पांच लोग सवार थे. हादसे के बाद मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया. बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. गांव के लोगों ने भी राहत कार्य में मदद की और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया.

झांसी जेल जा रहे थे सभी लोग

पुलिस के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए सभी लोग प्रयागराज से झांसी जेल जा रहे थे. बताया जा रहा है कि वे जेल में बंद अली अहमद से मुलाकात करने जा रहे थे. जानकारी के अनुसार, हाईवे पर तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया.

SSP ने क्या बताया?

झांसी के SSP ने बताया कि माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की मौत तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराने के कारण हुई. उन्होंने यह भी बताया कि इस हादसे में अबान के दोस्त सोनू की भी जान चली गई.