Atiq Ahmed Son Death: माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की उत्तर प्रदेश के झांसी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई. इस हादसे में आबान के दोस्त सोनू की भी जान चली गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
ADVERTISEMENT
यह हादसा झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुआ. पुलिस के मुताबिक तेज रफ्तार क्रेटा कार डिवाइडर से टकरा गई. शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि अचानक एक जानवर के सामने आ जाने के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई.
एसएसपी ने बताई मौत की वजह
झांसी के एसएसपी ने बताया कि माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान की मौत तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराने के बाद हो गई. इस हादसे में उसके दोस्त सोनू की भी जान चली गई.
जानकारी के मुताबिक हादसा झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुआ. तेज रफ्तार क्रेटा कार डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
प्रयागराज से जा रहे थे झांसी
कार में सवार सभी लोग प्रयागराज से झांसी जेल जा रहे थे. उनका मकसद झांसी जेल में बंद अली अहमद से मुलाकात करना था. अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को नैनी जेल से झांसी जेल शिफ्ट किया गया था. इसी मुलाकात के लिए सभी लोग कार से झांसी जा रहे थे.
तीन लोग गंभीर रूप से घायल
हादसे में मोहम्मद जैद, उमर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सभी घायलों को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है. प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया.
ADVERTISEMENT











