गाजियाबाद: कार की खिड़की पर लटक के कर रहे थे स्टंटबाजी, अब पड़ गए लेने के देने, देखें

बीती 8 जनवरी को गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित ग्रीन बेल्ट रोड पर गौर सिटी अभय खंड के पास का एक वीडियो वायरल हुआ…

UP Tak

मयंक गौड़

• 09:44 AM • 11 Jan 2023

follow google news

यह भी पढ़ें...

बीती 8 जनवरी को गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित ग्रीन बेल्ट रोड पर गौर सिटी अभय खंड के पास का एक वीडियो वायरल हुआ था.

इस वीडियो में कुछ लड़के एक कार से सड़क पर स्टंटबाजी करते नजर आ रहे थे.

कार की सभी खिड़की पर कई लड़के लटके हुए थे और अपनी जान जोखिम में डाल रहे थे.

वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन में आ गई थी. अब पुलिस ने इन युवकों को पकड़ लिया है.

इस मामले में अब पुलिस ने 5 में से 3 आरोपियों को पकड़ लिया है. सभी आरोपियों की उम्र 19 से 21 साल के बीच है.

पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, अन्य दो आरोपियों की भी तलाश की जा रही है.

अन्य खबरें यहां पढ़ें