UP Weather Today: उत्तर प्रदेश के मौसम ने अब पूरी तरह से करवट ले ली है. अब तक सूबे में दिन और रात में ही ठंड का ज्यादा अहसास ही रहा था, लेकिन सोमवार से मौसम ने अपना मिजाज पूरी तरह से बदल लिया. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र के अनुसार, आज यानी मंगलवार से सर्द हवाएं चलेंगी और कई इलाकों में को कोहरा भी अधिक पड़ेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, अब दिन के पारे में भी गिरावट दर्ज होने की संभावना है और मंगलवार से तापमान में गिरावट का सिलसिला तेज होगा. ऐसे में 28 नवंबर को यूपी के प्रमुख जिलों में कैसा तापमान रहेगा, इसे आप खबर में आगे विस्तार से जानिए.
ADVERTISEMENT
ऐसा रहेगा आज यूपी के 7 प्रमुख जिलों का मौसम
लखनऊ:
मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में मंगलवार को न्यूनतम तामपान 14 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.
वाराणसी:
मौसम विभाग के मुताबिक, वाराणसी में मंगलवार को न्यूनतम तामपान 13 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.
प्रयागराज:
मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में मंगलवार को न्यूनतम तामपान 13 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.
कानपुर:
IMD के अनुसार, कानपुर में आज न्यूनतम तामपान 13 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है.
मेरठ:
मौसम विभाग के अनुसार, मेरठ में मंगलवार को न्यूनतम तामपान 12 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.
अलीगढ़:
IMD के अनुसार, कानपुर में आज न्यूनतम तामपान 15 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है.
नोएडा:
मौसम विभाग ने बताया है कि मंगलवार को नोएडा में न्यूनतम तामपान 14 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है.
ADVERTISEMENT









