UP Weather Update: यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, लखनऊ समेत कई जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाओं और शुष्क मौसम ने गर्मी बढ़ा दी है. बांदा @42.6°C के साथ सबसे गर्म जिला रहा. लखनऊ समेत पूरे यूपी में अगले 5 दिनों में तापमान 40°C के पार जाने का अनुमान है.

UP Weather Update

यूपी तक

• 07:18 PM • 14 Apr 2026

follow google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है और अब चिलचिलाती धूप के साथ 'लू' (Loo) का खतरा बढ़ने लगा है. पिछले महज 4 दिनों के भीतर प्रदेश के औसत तापमान में 10°C से ज्यादा की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मौसम विभाग के ताजा इनपुट के मुताबिक, शुष्क मौसम और गर्म पछुआ हवाओं के चलते राज्य के दक्षिणी हिस्सों ने 40°C का आंकड़ा पार कर लिया है. वर्तमान में बांदा जिला 42.6°C के साथ प्रदेश का सबसे गर्म इलाका बना हुआ है.

यह भी पढ़ें...

अब 40 के पार जाएगा पारा

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वर्तमान में कोई भी सक्रिय वेदर सिस्टम (जैसे पश्चिमी विक्षोभ) मौजूद नहीं है. इसके अलावा, कर्नाटक और महाराष्ट्र के ऊपर बना एंटी-साइक्लोन (प्रतिचक्रवात) अब मध्य भारत की ओर खिसक रहा है. इसका सीधा असर उत्तर प्रदेश पर पड़ेगा. आने वाले 4-5 दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की पूरी संभावना है.

राजधानी लखनऊ में भी बढ़ेगी तपिश

पछुआ हवाओं के थमने और मौसम पूरी तरह शुष्क रहने के कारण अब राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में पारा 40°C के स्तर को पार कर जाएगा. दोपहर के समय चलने वाली गर्म हवाएं आम जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं. मौसम विभाग ने आगाह किया है कि आने वाले दिनों में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा, जिससे गर्मी का प्रकोप और गहराएगा.

इस बात का जरूर दें ध्यान

तापमान में अचानक हुई इस वृद्धि को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दोपहर के समय बाहर निकलने पर सावधानी बरतने और शरीर में पानी की कमी न होने देने की सलाह दी है. विशेषकर बुंदेलखंड और दक्षिण उत्तर प्रदेश के जिलों में गर्मी का सितम सबसे अधिक रहने वाला है.