UP News: फिल्म ‘यादव जी लव स्टोरी’ को लेकर लगातार विवाद बना हुआ है. यादव समाज इसका विरोध कर रहा है. ये फिल्म 27 फरवरी के दिन रिलीज होने वाली है. मगर अब इस फिल्म पर बादल के संकट मंडरा रहे हैं.
ADVERTISEMENT
बता दें कि संभल में फिल्म के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और हीरो-हीरोइन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. संभल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है.
किन-किन पर हुआ केस दर्ज?
आपको बता दें कि इस फिल्म के डायरेक्टर का नाम अंकित भड़ाना है तो फिल्म के प्रोड्यूसर का नाम संदीप तोमर है. फिल्म की हीरोइन प्रगति तिवारी हैं और हीरो विशाल मोहन हैं. इन सभी के खिलाफ संभल पुलिस ने BNS की धारा 353(2) के तहत केस दर्ज किया है.
क्यों हो रहा है विरोध?
विरोध करने वाले यादव समाज के लोगों का आरोप है कि इस फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की लव स्टोरी को गलत तरीके से दिखाया गया है. आरोप है कि फिल्म के जरिए नफरत फैलाई जा रही है और सामाजिक सौहार्द भी खराब किया जा रहा है. ऐसे में ये फिल्म बैन होनी चाहिए.
आपको बता दें कि इसी को लेकर पिछले दिनों यादव समाज के लोगों ने संभल के धनारी थाने पर पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी थी. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और हीरो-हीरोइन के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की थी. बता दें कि अब अरविंद नाम के शख्स की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
ADVERTISEMENT









