मुस्लिम धर्म छोड़ने वाले फेमस यूट्यूबर सलीम पर हुआ चाकू से वार, फायर हुए सीएम योगी ने कर दी एक्शन की बात

CM Yogi Adityanath Action:गाजियाबाद के लोनी में पूर्व मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले से सनसनी फैल गई है. कार्यालय में घुसकर हमलावरों ने चाकू से सलीम की गर्दन और पेट पर वार किए. सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते एक्शन के निर्देश दिए हैं.

Youtuber Salim and CM Yogi

आशीष श्रीवास्तव

28 Feb 2026 (अपडेटेड: 28 Feb 2026, 03:27 PM)

follow google news

CM Yogi Adityanath Action: गाजियाबाद के लोनी इलाके में सलीम वास्तिक नाम के एक मशहूर यूट्यूबर पर जानलेवा हमला किया गया है. हमलावरों ने सलीम वास्तिक के कार्यालय में घुसकर गले और पेट में चाकू से वार किया है. इस दौरान गंभीर रूप से घायल सलीम को सीरियस कंडिशन में अस्पताल में एडमिट कराया गया है.  सलीम मुस्लिम धर्म छोड़ चुके थे. वह अक्सर मुस्लिम परम्पराओं पर विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में रहते थे. यूट्यूबर पर जानलेवा हमले के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए सख्त एक्शन के निर्देश दिए हैं. 

यह भी पढ़ें...

कैसे और क्यों हुआ हमला?

सलीम वास्तिक पर ये हमला उस वक्त हुआ जब यूट्यूबर अपने कार्यालय में थे. तभी बाइक सवार दो हमलावरों ने हेलमेट पहने कार्यालय में घुसकर उनकी गर्दन और पेट पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए. आरोप है कि सलीम द्वारा इस्लाम धर्म के विरोध में दिए गए बयानों और धर्म छोड़ने की वजह से कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़े कुछ लोग उनसे नाराज थे. सलीम वास्तिक फिलहाल दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती हैं. डॉक्टरों के अनुसार, उनकी गर्दन पर गहरा जख्म है और पेट की चोटें भी गंभीर हैं. उनका एक ऑपरेशन हो चुका है और वह अभी भी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

10 पुलिस टीमें कर रही हैं छापेमारी

सलीम के बेटे उस्मान की शिकायत पर पुलिस ने स्थानीय नेताओं सहित 5 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं. फिलहाल पुलिस की 10 विशेष टीमें गठित की गई हैं जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं. वहीं सीएम योगी ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए सख्त एक्शन के निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने कहा है कि 'कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. यूपी में आतंक की कोई जगह नहीं है.'

हिंदू संगठनों में गुस्सा

अखिल भारत हिंदू महासभा का कहना है कि अब पूर्व मुस्लिमों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है. संगठन ने सरकार से मांग की है कि सलीम जैसे विचारकों को उचित सुरक्षा प्रदान की जाए और हमलावरों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई हो जिससे भविष्य में कोई ऐसी हिमाकत न कर सके. गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुँचाने का दावा किया है.

ये भी पढ़ें: फिरोजाबाद में एक-दूसरे के प्यार में पड़ीं दो युवतियां, साथ रहने की जिद में घर से भागीं...फिर ये हुआ