लेटेस्ट न्यूज़

फिरोजाबाद में एक-दूसरे के प्यार में पड़ीं दो युवतियां, साथ रहने की जिद में घर से भागीं...फिर ये हुआ

Firozabad Same-Sex Relationship Case: फिरोजाबाद में दो बालिग युवतियों के समलैंगिक प्रेम संबंध को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. घर से भागकर साथ रहने की कोशिश कर रहीं दोनों को परिजनों ने थाना उत्तर क्षेत्र के पास पकड़ लिया, जहां सड़क पर जमकर हंगामा हुआ.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Firozabad Same-Sex Relationship Case: कांच की चूड़ियों की खनक के लिए पहचाने जाने वाले फिरोजाबाद में शुक्रवार को माहौल बिगड़ गया. यहां बीच सड़क पर दो युवतियां अपने प्यार के लिए परिवार से भिड़ती नजर आईं तो देखने वालों की भीड़ लग गई. आंसू, गुस्सा, चीखें और जिद, हर भाव उस पल में साफ दिखाई दे रहा था. समाज की बंदिशों के सामने दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामे रहने की कसम दोहराई. परिवार उन्हें अलग करना चाहता था लेकिन वे साथ जीने-मरने की जिद पर अड़ी रहीं. देखते ही देखते यह निजी प्रेम कहानी सार्वजनिक हंगामे में बदल गई और मामला थाने की चौखट तक पहुंच गया लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई.