Video: B.ed Entrance Exam में खुलेआम नकल करते पकड़े गए परीक्षार्थी, कैमरे में कैद हुए शिक्षक भी

उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 के दौरान कौशाम्बी के एक परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को नकल करते और शिक्षकों को मदद करते कैमरे में पकड़ा गया. बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के कमांड कंट्रोल रूम से मिली सूचना के बाद एक्शन लिया गया.

UP B.Ed Entrance Exam 2025

UP B.Ed Entrance Exam 2025

Google CTA

उत्तर प्रदेश में B.Ed प्रवेश परीक्षा के दौरान नकल करते परीक्षार्थी कैमरे में कैद हो गए. बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी द्वारा संचालित इस राज्य स्तरीय परीक्षा में कुल 751 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर लगभग साढ़े तीन लाख परीक्षार्थी शामिल हुए. यूनिवर्सिटी द्वारा बनाए गए कमांड कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों की निगरानी की जा रही थी. इसी दौरान कौशांबी के सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज केंद्र पर कुछ परीक्षार्थी एक-दूसरे से बातचीत कर नकल करते नजर आए, और हैरानी की बात यह रही कि ड्यूटी पर तैनात शिक्षक भी उनकी मदद करते दिखे. यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में लाइव कैद हो गया.

यह भी पढ़ें...

कमांड कंट्रोल रूम से झांसी में बैठे अधिकारियों ने तत्काल केंद्र पर कॉल कर नकल को रोकने के निर्देश दिए. इस बीच झाँसी के कमिश्नर विमल कुमार दुबे, डीआईजी केशव चौधरी और बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति मुकेश पांडेय ने खुद कंट्रोल रूम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

अधिकारियों ने बताया कि पूरी परीक्षा प्रणाली को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और हाईटेक इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से जोड़ा गया है, जिससे सभी गतिविधियों पर रियल टाइम निगरानी हो रही है. कौशांबी के अलावा अयोध्या और बलिया में भी कुछ शिकायतें मिली थीं, जिन्हें तुरंत सुधार लिया गया. परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर बायोमेट्रिक स्कैनिंग, आधार सत्यापन और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है.

यहां नीचे देखिए पूरा वीडियो