बरेली भाजपा नेता ईशान सक्सेना गिरफ्तार… महिला संग एकतरफा जुड़ाव रखा, अब वो बोलीं- हद पार कर दी, किया क्या?

UP News: यूपी के बरेली में पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा के नेता ईशान सक्सेना को गिरफ्तार किया है. ईशान के ऊपर गंभीर आरोप लगे हैं.

Bareilly, Bareilly news, Bareilly crime news, Bareilly crime, up news, up viral news, up latest news, up police, बरेली, बरेली न्यूज, बरेली पुलिस, बरेली वायरल न्यूज

UP News

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष को बरेली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ छेड़खानी के मामले में ये कार्रवाई की गई है. आरोपी का नाम ईशान सक्सेना है. बता दें कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की और उसकी गाड़ी को भी सीज कर दिया.

यह भी पढ़ें...

रास्ता रोककर की छेड़खानी

मिली जानकारी के मुताबिक, ईशान सक्सेना दवा सप्लाई करने का काम करता है. पीड़ित महिला के बेटे को एक बार उसने इंसुलिन की दवा दी. इसके बाद वह महिला के साथ एकतरफा जुड़ाव रखने लगा. 

आरोप है कि महिला जब बेटे को स्कूल छोड़कर लौट रही थी, तभी आरोपी ने रास्ता रोककर उसके साथ कथित छेड़छाड़ की. इस पूरे घटनाक्रम में महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है. इसी के साथ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है. पुलिस का कहना है कि वह मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर आशुतोष शिवम (क्षेत्र अधिकारी प्रथम) ने बताया, एक महिला ने थाना प्रेम नगर में सूचना दी थी. ईशान सक्सेना नाम के युवक पर महिला का पीछा करने और उसके साथ छेड़खानी करने का आरोप था. केस दर्ज किया गया था. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.