Ali Ahmed Prayagraj Parole News: अतीक अहमद के बड़े बेटे अली अहमद को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच झांसी जेल से प्रयागराज के लिए रवाना कर दिया गया है. अली अहमद अपने सबसे छोटे भाई अबान अहमद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए प्रयागराज जा रहा है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 7 अगस्त को उसकी पैरोल मंजूर की थी. इसके बाद उसे कुछ शर्तों के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी गई. अली को बंदी वाहन से प्रयागराज ले जाया जा रहा है और उसकी सुरक्षा में पुलिस की कई गाड़ियां लगाई गई हैं.
ADVERTISEMENT
पुलिस की गाड़ियों से घिरा रहा बंदी वाहन
झांसी से प्रयागराज रवाना हुए अली अहमद के बंदी वाहन के आगे पुलिस की दो गाड़ियां और पीछे एक पुलिस वाहन लगाया गया है. पूरे रास्ते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है. सामने आए वीडियो में बंदी वाहन को पुलिस की गाड़ियों से घिरा हुआ देखा जा सकता है. मौके से मिली जानकारी के मुताबिक, झांसी से प्रयागराज की दूरी करीब 600 से 650 किलोमीटर है और सड़क मार्ग से सफर पूरा करने में लगभग 6 से 7 घंटे का समय लग सकता है.
गाड़ी को पूरी तरह किया गया कवर
जानकारी के मुताबिक वाहन प्रयागराज के लिए रवाना हो गई है. इसके आगे पुलिस की प्रोटेक्शन की दो गाड़ियां लगी हुई हैं. इसमें अली बैठा हुआ है. इस गाड़ी को पूरी तरीके से कवर किया गया है. अली के प्रयागराज पहुंचने को लेकर कल से इंतजार किया जा रहा था. हाईकोर्ट से पैरोल मिलने के बाद अब उसे पुलिस सुरक्षा में प्रयागराज ले जाया गया है.
भाई से मिलने जा रहा था अबान
अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा अबान अहमद 6 अगस्त को प्रयागराज से झांसी जाते समय सड़क हादसे का शिकार हो गया था. बताया गया कि वह अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने के लिए झांसी जा रहा था. हादसे में अबान की मौत हो गई. उसके साथ मौजूद उसके साथी सोनू की भी मौत की जानकारी सामने आई है. हादसे के बाद अबान के शव का झांसी में पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद परिजन शव को प्रयागराज ले गए.
अंतिम संस्कार में शामिल होगा अली
अबान अहमद की मौत के बाद अली अहमद को अंतिम संस्कार में शामिल कराने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में पैरोल की अर्जी दाखिल की गई थी. 7 अगस्त को हाईकोर्ट ने पैरोल को मंजूरी दे दी. इसके बाद झांसी जेल में बंद अली अहमद और लखनऊ जेल में बंद उमर अहमद को कुछ शर्तों के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति मिली. अब अली को भारी पुलिस बल के साथ प्रयागराज भेजा गया है. अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद उसे दोबारा झांसी लाया जाएगा.
करीब 45 मिनट अंतिम संस्कार में रहेगा अली
जानकारी के अनुसार अली अहमद प्रयागराज पहुंचने के बाद अपने छोटे भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होगा. अंतिम संस्कार के दौरान उसे करीब 45 मिनट तक वहां रहने की अनुमति होगी. इसके बाद उसे वापस झांसी जेल लाया जाएगा. वहीं, जानकारी के मुताबिक अबान अहमद का आज शाम तक अंतिम संस्कार किया जाएगा. अली के प्रयागराज रवाना होने के साथ ही अब उसके भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है. सुरक्षा को देखते हुए पूरे सफर के दौरान पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा.
ADVERTISEMENT











