Shazadi Khan News: बेटी के सपने आंखों में संजोए पिता ने कभी सोचा भी नहीं था कि उन्हें अपनी लाडली को जिंदा देखने की आखिरी उम्मीद भी खोनी पड़ेगी. उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की रहने वाली 33 वर्षीय शहजादी खान को 15 फरवरी को UAE में फांसी दे दी गई. चार महीने के बच्चे की हत्या के आरोप में दो साल से अल वथबा जेल में बंद शहजादी को चार महीने पहले ही कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई थी.
ADVERTISEMENT
बेटी को बचाने के लिए आखिरी वक्त तक पिता ने की कोशिश
शहजादी के पिता शब्बीर खान ने बेटी की जिंदगी बचाने के लिए हर संभव कोशिश की. उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई, दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की, लेकिन कोई राहत नहीं मिली. जब तक सरकार से कोई जवाब आता, 15 फरवरी को उनकी बेटी को फांसी दे दी गई.
फफक-फफक कर रोते हुए शहजादी के पिता ने ये क्या
फफक-फफक कर रोते हुए शहजादी के पिता ने कहा, "अगर मेरी बेटी को बचा नहीं सके, तो कम से कम उसकी डेड बॉडी तो लौटा दो..." शब्बीर खान सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि उन्हें दुबई जाने की अनुमति दी जाए, ताकि वे अपनी बेटी के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें.
सरकार का जवाब
भारतीय विदेश मंत्रालय को 28 फरवरी 2025 को UAE सरकार से शहजादी की फांसी की सूचना मिली थी. मंत्रालय ने सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि शहजादी का अंतिम संस्कार 5 मार्च को होगा.
परिवार का दर्द...
शहजादी के पिता का कहना है, "मेरी बेटी को इंसाफ नहीं मिला. सरकार ने हमारी कोई मदद नहीं की. अगर मेरी बेटी किसी नेता की होती, तो क्या उसे बचा लिया जाता?"(चिराग गोठी के इनपुट्स के साथ.)
ADVERTISEMENT









