सहारनपुर की रूबी का गजब कांड…दूसरे प्रेमी संग मिलकर पहले प्रेमी आशु का कर डाला ये हाल

UP News: 5 महीने बाद सहारनपुर पुलिस ने चर्चित आशु मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है. आशु को मारने के आरोपी अब जेल भेज दिए गए हैं.

UP News

राहुल कुमार

10 Mar 2026 (अपडेटेड: 10 Mar 2026, 12:48 PM)

follow google news

UP News: 5 महीने पहले सहारनपुर के नानौता में आशु नाम के शख्स की हत्या हुई थी. ये हत्याकांड काफी चर्चाओं में रहा था. अब 5 महीने बाद पुलिस ने आशु मर्डर केस का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने आशु की प्रेमिका रूबी और रूबी के पुराने प्रेमी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें...

पहले जानिए पूरा मामला

मोहल्ला मकदूम जहां सराय बड़ा बगड़ का रहने वाले 30 साल के आशु का शव 13 नवंबर के दिन नाले में मिला था. तभी से पुलिस मामले की जांच कर रही थी. 5 महीने के बाद पुलिस इस केस का खुलासा कर पाई है.

प्रेमिका ही निकली दुश्मन

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की प्रेमिका रूबी का संबंध पहले गांव रंगेल के रहने वाले सोनू से था. मगर उसकी शादी हो गई थी. इसके बाद सोनू से उसकी दूरी बढ़ गई थी. इसी दौरान रूबी मोहल्ले में रहने वाले आशु के करीब आ गई. मगर सोनू शादी के बाद भी रूबी को भूल नहीं पाया. कुछ समय बाद सोनू और रूबी फिर मिलने लगे. मगर अब आशु दोनों के बीच आ रहा था. इसलिए दोनों ने आशु को मारने की साजिश रची और आशु को मार डाला.

शराब पिलाई और कर दिया कांड

पुलिस जांच में सामने आया है कि  12 नवंबर 2025 की रात रूबी और सोनू ने आशु को बुलाया. उसे शराब पिलाई. जब वह नशे में हो गया तो दोनों ने उसे पुल के नीचे धक्का दे दिया. नीचे पानी था. डुबकर उसकी मौत हो गई. घटना के बाद दोनों फरार हो गए. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके, जेल भेज दिया है.