UP News: लखनऊ में अपने पिता मानवेंद्र सिंह की हत्या कर, उनके शव के टुकड़े करके, उन्हें नीले ड्रम में भरने वाला उनका बेटा अक्षत सिंह अब पुलिस गिरफ्त में हैं. इस पूरे कांड ने लखनऊ को हिला कर रख दिया है. पैथोलॉजी लैब के बड़े कारोबारियों में शामिल मानवेंद्र सिंह की जिस तरह से उनके बेटे अक्षत ने निर्मम हत्या की है, उसने पुलिस को भी हैरान करके रख दिया है. इसी बीच अब अक्षत पुलिस हिरासत में मीडिया के सामने आया है.
ADVERTISEMENT
इस दौरान जब अक्षत से पूछा गया कि क्या उसकी नाबालिग बहन कृति भी इस हत्याकांड में शामिल थी तो उसने अपना सिर हिलाकर नहीं कहा. ये करके उसने साफ कर दिया कि इस हत्याकांड में वह अकेला ही शामिल था. इस दौरान वहां मौजूद पत्रकारों ने अक्षत से कई सवाल किए. मगर वह चुप ही रहा. इस दौरान उसने ये भी कहा कि 'उससे गलती से हो गया.' बता दें कि इसके बाद पुलिस अक्षत को लेकर कोर्ट में चली गई.
राइफल और आरी खून से सने हुए
बता दें कि हत्याकांड में इस्तेमाल की गई राइफल, शव को काटने के लिए इस्तेमाल किया गया चाकू और आरी पुलिस ने बरामद कर ली है. पुलिस ने राइफल और आरी को कपड़े से बांधा है. बताया जा रहा है कि ये खून से सने हुए हैं. अब इन सबूतों को अक्षत के साथ ही कोर्ट में पेश किया जाएगा.
बहन को डरा रखा था
बता दें कि अक्षत ने घटना वाले दिन तड़के सुबह अपने पिता को गोली मार दी थी. इस दौरान उसकी बहन भी मौके पर थी. बताया जा रहा है कि अक्षत ने बहन को डरा दिया था. क्लास-11 में पढ़ने वाली बहन इस हत्याकांड से डर गई थी. इस दौरान वह 4 दिनों तक चुप रही. मगर उसने भाई के डर से किसी को कुछ नहीं बताया.
पिता की मौत के बाद अक्षत ने उनके लापता होने का ड्रामा रचा. पुलिस में गुमशुदगी की दर्ज करवाई. मगर हत्याकांड के 4 दिन बाद यानी 23 फरवरी के दिन पुलिस ने इस पूरे कांड का सनसनीखेज खुलासा कर दिया और मृतक के शव के टुकड़े उनके घर से, नीले ड्रम से बरामद कर लिए.
अक्षत ने अपने पिता की हत्या क्यों की? इसको लेकर अभी तक कोई ठोस वजह सामने नहीं आ पाई है. इतना जरूर पता चला है कि परिवार में काफी समय से विवाद चल रहा था. पिता अक्षत से नीट की तैयारी करने के लिए कहते थे, जिसे करने से अक्षत मना करता था. दूसरी तरफ अब ये भी सामने आया है कि पत्नी की मौत के बाद मानवेंद्र दूसरी शादी का भी मन बना रहे थे. इन सब को लेकर घर में विवाद बना हुआ था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT









