जोशीमठ के बाद अब UP के इस शहर के मकानों में आई दरारें-फटी छतें, खौफ में रह रहे लोग, देखें

अलीगढ़ से हैरान कर देने वाला मामल सामने आया है. यहां शहर के बीच स्थित कंवरीगंज इलाके में बने करीब एक दर्जन से ज्यादा घरों में…

UP Tak

अकरम खान

• 09:54 AM • 11 Jan 2023

follow google news

यह भी पढ़ें...

अलीगढ़ से हैरान कर देने वाला मामल सामने आया है. यहां शहर के बीच स्थित कंवरीगंज इलाके में बने करीब एक दर्जन से ज्यादा घरों में अचानक दरारें आ गई.

इन घरों में रहने वाले लोगों को अब अपनी सुरक्षा की चिंता हो रही है और वह सभी डर के साएं में जी रहे हैं.

लोगों का आरोप है कि यह सभी नगर निगम की वजह से हो रहा है. उनके घरों को नगर निगम ने नुकसान पहुंचाया है, जिसका खामियाजा वह सभी भुगत रहे हैं.

आरोप है कि कुछ दिन पहले सीवेज पाइप लाइन की खुदाई का काम निगम द्वारा स्मार्ट सिटी मिशन के तहत किया गया था. सड़कों में हुए गड्ढों को सही से भरा नहीं गया.

आरोप है कि गड्ढे सही से नहीं भरने के चलते बरसात का पानी रिसकर दो दर्जन से ज्यादा मकानों की नींव में पहुंच गया, जिसके चलते करीब 24 घरों की दीवारें और छत फट गई. 

लोगों का कहना है कि इस संबंध में कोई भी अधिकारी और कर्मी सुनने को कुछ तैयार नहीं है. वह सभी अपने ही घरों में डर-डर के रह रहे हैं.

ये स्टोरी यहां पढ़ें