UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में हिंदू युवती से छेड़छाड़ की जाती है. आरोप 3 मुस्लिम युवकों पर लगता है. इसके बाद एक वीडियो वायरल होती है. वीडियो में दिख रहा है कि युवती का भाई आरोपी युवकों के साथ मारपीट कर रहा है. इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट होती है और हिंसक झड़प देखने को मिलती है.
ADVERTISEMENT
क्या है पूरा मामला?
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित रेलवे रोड पर कल देर शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. बताया जा रहा है कि एक युवती अपने भाई के साथ बाइक पर रेलवे रोड पर जा रही थी. इसी दौरान एक स्कूटी पर तीन मुस्लिम युवकों ने युवती के साथ छेड़खानी कर दी.
आरोप है कि आरोपी युवकों ने अश्लील कमेंट करते हुए पीछा किया और भाई-बहन की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी. इसके बाद युवती ने इस बात को लेकर हंगामा कर दिया. इसके बाद कथित छेड़छाड़ की घटना को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और हिंसक झड़प हो गई.
लोगों ने भी की मारपीट
घटना के दौरान जब भाई ने आरोपियों का कड़ा विरोध किया तो तीनों आरोपी युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद माहौल गरमा गया. आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई. फिर भीड़ ने भी आरोपियों के साथ मारपीट की.
घटना की सूचना पर पहुंची हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने मामले में कार्रवाई की और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया. मगर 2 आरोपी मौके से फरार हो गए, अब फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है.
पुलिस ने ये बताया
इस पूरे मामले को लेकर सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी अयान को हिरासत में ले लिया है. उसके दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए हैं. युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला था, जिसको लेकर मारपीट हुई थी. कार्रवाई की जा रही है.
ADVERTISEMENT









