लेटेस्ट न्यूज़

मुस्लिम महिला की पीठ पर स्टिकर लगाने का वीडियो हुआ वायरल, अब सामने आई भाई-बहन वाली कहानी

उत्तर प्रदेश के लखनऊ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक बुर्का पहनी महिला की पीठ पर…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के लखनऊ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक बुर्का पहनी महिला की पीठ पर एक शख्स समाजवादी पार्टी (एसपी) का स्टिकर चिपकाने का प्रयास करता दिख रहा है.

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस वीडियो को शेयर कर एसपी पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, “यही है लाल टोपी के काले कारनामे. एक राह चलती महिला के साथ सपा नेता की बदसलूकी देखिए.”

इस बीच, यूपी तक ने वीडियो में नजर आ रहे शख्स से बातचीत की और पूरा मामला जाना. वीडियो में नजर आ रहे शख्स की पहचान एसपी कार्यकर्ता जैनुल हुसैन के रूप में हुई है. जैनुल हुसैन का कहना है कि वह अपनी सहयोगी सब्बो खान के साथ डोर-टू-डोर कैंपन के दौरान मजाक करते हुए उनकी पीठ पर स्टिकर लगाने की कोशिश किए थे, जिसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है.

हुसैन ने कहा, “हम लोग जन संपर्क के दौरान हंसी-मजाक कर रहे थे, लेकिन कुछ गंदी मानसिकता के लोग इसे चुनावी मुद्दा बना रहे हैं. भाई-बहन के मजाक को इतना बड़ा मुद्दा बनाकर लोग समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश में जुटे हैं.”

वहीं वीडियो में नजर आ रहीं महिला सब्बो का कहना है, “इस वीडियो को गलत तरीके से दिखाया गया है. जैनुल मेरे भाई की तरह हैं. हम लोग प्रचार कर रहे हैं. इस दौरान थोड़ा बहुत मजाक चलता है. भाजपा के लोगों ने इसको गलत तरीके से पेश किया है.”

उन्होंने कहा, “अनुराग ठाकुर ने इस वीडियो को वायरल किया और मुझे बदनाम किया है. मैं इस पर कानूनी कार्रवाई की मदद लूंगी.”

बता दें कि लखनऊ पश्चिम की सीट पर अरमान मलिक समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. उनके प्रचार-प्रसार में पार्टी कार्यकर्ताओं का यह समूह राजाजीपुरम क्षेत्र के बरौली में था. उसी दौरान का यह वीडियो बताया जा रहा है.

यूपी चुनाव: क्या पति दयाशंकर के लिए चुनाव प्रचार करेंगी? जानिए स्वाति सिंह ने क्या कहा