लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी: गले में आला टांगकर और एंबुलेंस लेकर नामांकन करने पहुंचे AAP प्रत्याशी

यूपी विधानसभा चुनाव की सियासी सरगर्मियों के बीच सातवें चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. वाराणसी में भी सातवें फेज में चुनाव…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

यूपी विधानसभा चुनाव की सियासी सरगर्मियों के बीच सातवें चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है.

वाराणसी में भी सातवें फेज में चुनाव होने वाले हैं और यहां भी नामांकन शुरू हो गया है.

सोमवार को AAP प्रत्याशी आशीष जायसवाल एंबुलेंस के साथ आला और एप्रेन पहनकर नामांकन करने जिला मुख्यालय पहुंचे.

बीएचयू के चर्चित कार्डियोलॉजिस्ट और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद से इस्तीफा देने के बाद आशीष AAP प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं.

आशीष जायसवाल का कहना है वह पिछले 14 सालों से स्वास्थ्य सेवा से जुड़े हुए हैं.

आशीष का मानना है कि अशिक्षा और मजबूरियों की वजह से लोगों का सही इलाज नहीं हो पाता है, इसलिए उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला किया है.

आशीष के मुताबिक, वह इन दिनों डोर-टू-डोर कैंपेन के जरिए लोगों से वोट मांग रहे हैं.