आगरा: दोस्तों संग पार्टी करने से घरवालों ने किया मना तो बर्थडे की रात लड़की ने उठाया खौफनाक कदम
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने अपने बर्थडे के दिन ही…
ADVERTISEMENT

UpTak
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने अपने बर्थडे के दिन ही एक मामूली की बात को लेकर आत्महत्या कर ली. युवती ने महज इसलिए फांसी लगा लिया क्योंकि वह दोस्तों के साथ अपने बर्थडे की पार्टी करना चाहती थी, लेकिन पिता ने उसे दोस्तों के साथ जाने से मना कर दिया था. युवती ने दोस्तों के साथ नहीं जा पाई तो उसने घर पर ही बर्थडे केक काटा और फिर अपने कमरे में सोने चली गई. सुबह परिवार की नींद खुली तो उनकी चीख निकल गई.