चंदौली: जीआरपी ने पकड़ा VIP चोर! एसी में कोच करता था सफर, मौका मिलते ही कर लेता हाथ साफ
Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले क़े अंतर्गत आने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की जीआरपी ने ट्रेन में चोरी करने वाले एक ऐसे…
ADVERTISEMENT

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले क़े अंतर्गत आने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की जीआरपी ने ट्रेन में चोरी करने वाले एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है. जो वीआईपी तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया करता था. खास बात यह भी है कि यह शख्स अधिकतर महिला पैसेंजर को अपना निशाना बनाता था. बिहार क़े भोजपुर जिले का रहने वाला यह शख्स बाकायदा एसी क्लास का टिकट कटा कर उसमें सफर किया करता था और मौका मिलते ही पैसेंजर का मोबाइल और महिला यात्रियों का पर्स लेकर रफूचक्कर हो जाता था. जीआरपी ने इस शख्स के पास से ट्रेनों में यात्रियों से चोरी की हुई तकरीबन पांच लाख रुपये कीमत की ज्वेलरी और दो स्मार्ट फोन बरामद किया है. फिलहाल पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे के विधिक कार्रवाई कर रही है.