CM योगी के सामने छलका सुनील शेट्टी का दर्द! बोले- हम दिन भर ड्रग्स नहीं लेते, मांगी ये मदद
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बॉलीवुड की कई हस्तियों से मुलाकात की. इनमें सुनील शेट्टी, सुभाष घई, जैकी श्रॉफ…
ADVERTISEMENT

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बॉलीवुड की कई हस्तियों से मुलाकात की. इनमें सुनील शेट्टी, सुभाष घई, जैकी श्रॉफ और बोनी कपूर समेत कई सेलेब्रेटी मौजूद थे. इस दौरान सुनील शेट्टी ने सीएम योगी से कई अहम बातें कहीं, जिनकी अब जमकर चर्चा की जा रही है. दरअसल, इस मौके पर सुनील शेट्टी ने सीएम योगी से आग्रह किया कि वह हिंदी फिल्म उद्योग के खिलाफ नफरत को मिटाने में मदद करें और सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के बहिष्कार के चलन से मुक्ति दिलाएं. साथ ही सुनील शेट्टी ने कहा कि बॉलीवुड पर ड्रग्स लेने का आरोप लगता है, मगर ऐसा नहीं है.