लखनऊ: बाल गृह में 5 दिन में हुई 4 मासूम बच्चियों की मौत, मचा हड़कंप, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, जानें
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्राग नारायण रोड स्थित राजकीय बालगृह में 5 दिनों में चार बच्चियों की मौत को जिला प्रशासन…
ADVERTISEMENT

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्राग नारायण रोड स्थित राजकीय बालगृह में 5 दिनों में चार बच्चियों की मौत को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए उसके अधीक्षक को निलंबित कर दिया है. इसी के साथ मजिस्ट्रेट जांच के भी आदेश दिए गए हैं. जिला प्रशासन ने इन बच्चियों की ठंड से मौत की बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि मौत के कारणों के बारे में सही जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चल पाएंगी.
