बाहुबली नेता हरिशंकर तिवारी का निधन, गोरखपुर हाता पर समर्थकों की जुटी भीड़
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और बाहुबली नेता हरिशंकर तिवारी का मंगलवार शाम को निधन हो गया. गोरखपुर स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली.…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और बाहुबली नेता हरिशंकर तिवारी का मंगलवार शाम को निधन हो गया. गोरखपुर स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली. गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के टांडा गांव निवासी तिवारी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे. निधन की सूचना मिलते ही उनके घर और गोरखपुर हाता पर समर्थकों की भीड़ जुट गई है.